तलाक के बीच ज्योति सिंह ने पवन सिंह संग मनाई शादी की सालगिरह, फोटो शेयर कर लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी
Jyoti Singh Instagram Post: पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। इसी बीच शादी की सालगिरह पर ज्योति सिंह ने पवन सिंह के साथ फोटो शेयर कर हैप्पी एनिवर्सरी लिखा।
- Written By: सोनाली झा
पवन सिंह और ज्योति सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Pawan Singh And Jyoti Singh Anniversary: पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी की सालगिरह का पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे तलाक के मामले के बीच ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह के साथ एक तस्वीर साझा कर सभी को चौंका दिया है। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता पिछले कुछ वर्षों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच विवाद और तलाक के मामले को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं। इसी बीच शादी की सालगिरह के मौके पर ज्योति सिंह की एक पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, 6 मार्च 2018 को उत्तर प्रदेश के बलिया में पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी हुई थी। शादी की आठवीं सालगिरह पर ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की।
कैप्शन में लिखा हैप्पी एनिवर्सरी
इस तस्वीर के साथ ज्योति सिंह ने बेहद सादा कैप्शन लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी और इसके साथ कुछ इमोजी भी लगाए। तलाक के मामले के बीच आया यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई लोगों ने कपल को शादी की सालगिरह की बधाई दी और उनके रिश्ते के बेहतर होने की उम्मीद जताई।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
‘द ओडिसी’ ने भारत में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे वीकेंड में भी जारी है धमाकेदार कमाई
फैंस ने दी शुभकामनाएं
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, उम्मीद है सब कुछ फिर से ठीक हो जाए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भैया-भाभी को हैप्पी एनिवर्सरी, भगवान करे आपका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहे। इसके अलावा कई यूजर्स ने हार्ट और स्माइल इमोजी के जरिए अपनी शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में गिने जाते हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है।
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 2018 में बड़े धूमधाम से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगीं। बाद में मामला अदालत तक पहुंच गया और दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। ऐसे में शादी की सालगिरह पर ज्योति सिंह का यह पोस्ट लोगों को हैरान भी कर रहा है और कई लोग इसे रिश्ते में सुलह की उम्मीद के तौर पर भी देख रहे हैं।
