पवन सिंह का नया धमाका सॉन्ग रिलीज, पिस्टल और सिगरेट के स्वैग ने उड़ाए फैंस के होश
Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नया सॉन्ग ‘धमाका’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। सारेगामा हम भोजपुरी पर जारी इस गाने में पवन सिंह और त्रिशाकर मधु की जोड़ी लंबे समय बाद साथ नजर आई है।
- Written By: सोनाली झा
पवन सिंह का नया धमाका सॉन्ग रिलीज
Pawan Singh and Trishakar Madhu: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए सॉन्ग ‘धमाका’ के साथ धूम मचा रहे हैं। मंगलवार को रिलीज हुए इस गाने ने देखते ही देखते यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोर लिए। फैंस के बीच पवन सिंह के एक्टिंग और गायकी दोनों की जबरदस्त पकड़ हमेशा चर्चा में रहती है और इस बार भी वे अपने स्वैग और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं।
गाना सारेगामा हम भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें पवन सिंह के साथ भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री त्रिशाकर मधु नजर आ रही हैं। लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौट रहीं त्रिशाकर मधु की मौजूदगी ने भी इस गाने में खास ताजगी और ग्लैमर जोड़ा है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री गाने के हर फ्रेम में चमकती दिख रही है।
पवन सिंह का जबरदस्त स्टाइल
‘धमाका’ गाने में पवन सिंह का जबरदस्त स्टाइल चर्चा में है। वे हाथ में पिस्टल लिए, सिगरेट से धुएं के छल्ले बनाते हुए, एकदम रौबदार अंदाज में नजर आते हैं। उनका यह अवतार फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, त्रिशाकर मधु भी पिस्टल के साथ जोशीला डांस करती दिख रही हैं। दोनों के ठुमके, एनर्जी और मनोरंजक एक्सप्रेशंस गाने को और भी आकर्षक बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Varun Dhawan के करियर की सबसे बड़ी गलती, 400 करोड़ की फिल्म छोड़ने पर किया अफसोस
Dhurandhar 2 ने रचा नया रिकॉर्ड, ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बावजूद सिनेमाघरों में जुट रही दर्शकों की भीड़
Shraddha Kapoor New Movies: स्त्री 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा श्रद्धा का राज? इन फिल्मों पर टिकी सबकी निगाहें
Lock Upp Season 2: चार साल बाद लौट रहा है कंगना रनौत का विवादित रियलिटी शो, सामने आई रिलीज डेट
पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज
इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल प्रिंस घन दुबे ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत शुभम राज GBR ने तैयार किया है। म्यूजिक, बीट्स और वीडियो की चमकदार सिनेमैटोग्राफी दर्शकों को बांधे रखती है। जैसे ही यह सॉन्ग रिलीज हुआ, कुछ ही घंटों में इसे चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए और कमेंट सेक्शन में फैंस ने तारीफों की झड़ी लगा दी। कई यूजर्स ने लिखा कि यह गाना जल्द ही ट्रेंडिंग में शामिल होगा।
पवन सिंह की निजी जिंदगी
पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका विवाद सार्वजनिक हो चुका है और दोनों के बीच सोशल मीडिया पर शब्दों की जंग भी देखने को मिली थी। गौरतलब है कि ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल, ‘धमाका’ गाने ने पवन सिंह को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है और फैंस इस नए गाने को खूब प्यार दे रहे हैं।
