झोली फैलाकर छठी मैया से पवन सिंह ने मांगी औलाद, नया भक्ति गीत बना भावनाओं का सैलाब
Pawan Singh New Chhath Song: पवन सिंह का नया छठ भक्ति गीत ‘कवना कलमवां से लिखल करमवां’ रिलीज हो चुका है। इस गीत में पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी संग छठी मैया से औलाद की दुआ मांगते नजर आते हैं।
- Written By: सोनाली झा
झोली फैलाकर छठी मैया से पवन सिंह ने मांगी औलाद
Pawan Singh begs Chhathi Maiya for a child: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व की रौनक शुरू हो चुकी है। शनिवार से इस आस्था और सूर्य उपासना के पर्व की शुरुआत हुई, जब भक्तों ने नहाए-खाए के साथ व्रत का संकल्प लिया। इसी शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने अपनी भक्ति भरी आवाज से पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया है।
छठ पर्व के पहले दिन ही पवन सिंह का नया भक्ति गीत ‘कवना कलमवाँ से लिखल करमवां’ रिलीज हुआ है। इस गीत में पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ छठी मैया से संतान की कामना करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह की आंखों से आंसू लगातार बहते दिखते हैं, जो इस गीत को और भी भावुक बना देते हैं। गीत में उनकी पीड़ा और विश्वास दोनों की झलक साफ नजर आती है।
इमोशनल हुए फैंस
फैंस इस गीत को सुनकर काफी इमोशनल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह की गायकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दिल को झकझोर देने वाला गीत है, अरुण बिहारी के शब्द और पवन सिंह-प्रियंका सिंह की आवाज ने कमाल कर दिया।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि पवन सिंह जी की आवाज में जादू है, लेकिन इस बार तो गीत ने रुला ही दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया गाना
गीत के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि आवाज पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने दी है। वीडियो में पवन सिंह के साथ वंदना यादव नजर आ रही हैं। गाने में छठ घाट की तैयारियों, पूजा के दृश्यों और आस्था से जुड़े भावों को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। इससे पहले, शुक्रवार को पवन सिंह का एक और गीत ‘घाटे चलले मोदी-नीतीश’ रिलीज हुआ था, जिसमें छठ पूजा और चुनावी माहौल का संगम देखने को मिला। इस गाने में पवन सिंह छठी मैया से प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की जीत की प्रार्थना करते दिखे।
ये भी पढ़ें- हिट एंड रन मामले में कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश पर आरोप, बेंगलुरु पुलिस करेगी पूछताछ
पवन सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव
बता दें कि पवन सिंह हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि पार्टी के लिए एक सिपाही की तरह काम करेंगे। इससे पहले वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काराकाट सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। भक्ति और भावना से ओतप्रोत पवन सिंह का नया छठ गीत लोगों के दिलों को छू रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
