शालिनी के साथ पवन सिंह ने फिर मचाया धमाल, दिखी ‘पापे पड़ी’ में शानदार केमिस्ट्री
Pawan Singh new Song: पवन सिंह का नया गाना पापे पड़ी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इसमें उनके साथ शालिनी की केमिस्ट्री फिर से देखने को मिली है। गाना पति-पत्नी की नोकझोंक को मजेदार अंदाज में दिखाता है।
- Written By: सोनाली झा
शालिनी के साथ पवन सिंह ने फिर मचाया धमाल
Pawan Singh Rock Again: भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘पापे पड़ी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जब भी बात भोजपुरी के धमाकेदार और हिट गानों की होती है, तो पवन सिंह का नाम सबसे पहले आता है। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘पापे पड़ी’ दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
यह गाना ‘म्यूजिक मोहल्ला’ नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और महज कुछ घंटों में लाखों व्यूज बटोर चुका है। इस गाने में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को पहले भी दर्शकों ने पसंद किया है और इस बार भी उनकी जोड़ी ने जादू बिखेर दिया है। गाने की खास बात यह है कि इसमें एक पति-पत्नी के रिश्ते की मीठी नोकझोंक को बहुत मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है।
पवन सिंह का नया गाना
वीडियो की शुरुआत में पवन सिंह बीएमडब्ल्यू से घर आते हैं, जबकि शालिनी मेकअप कर रही होती हैं। घर में आते ही शालिनी उन्हें लेकर शिकायतें करने लगती हैं, जैसे पहले की तरह अब वो ध्यान नहीं देते, बदल गए हैं, और मांगों को नजरअंदाज करते हैं। इस तरह की आम सी दिखने वाली बातचीत को बेहद मजेदार और रोमांटिक ढंग से पेश किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
पवन सिंह ने दी अपनी आवाज
गाने का म्यूजिक भी इसकी बड़ी ताकत है। इसे पवन सिंह ने खुद अपनी आवाज में गाया है, जो कि उनके फैंस के लिए एक खास तोहफा है। संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है और इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। डायरेक्शन विभांशु तिवारी का है और कोरियोग्राफी अमित सायल ने की है। गाने का प्रोडक्शन और विजुअल प्रजेंटेशन भी उच्च स्तरीय है।
ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट से शुरू हुई थी रितेश-जेनेलिया की लव स्टोरी, अब हैं बॉलीवुड के पावर कपल
पवन सिंह और शालिनी की जोड़ी
पवन सिंह और शालिनी की जोड़ी पहले भी हिट गानों जैसे ‘कवनो अइसन लम्हा’ और ‘लहरिया लूटा ए राजा’ में साथ नजर आ चुकी है और हर बार इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को लुभाती रही है। पवन सिंह ने गाने की एक छोटी सी क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि इंतजार हुआ खत्म। पापे पड़ी आ गया है, अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए। उनके पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रही हैं।
