Pati Patni Aur Woh Do: वीकेंड पर चला Ayushmann Khurrana का जादू, तीसरे दिन 24.25 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ की कमाई की। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
- Written By: यति सिंह
आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2 (फोटो-सोशल मीडिया)
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 3:’पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली है, हालांकि फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। कॉमेडी और रिलेशनशिप ड्रामा से भरपूर ‘पति पत्नी और वो दो’ फिल्म में आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपने अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
रिलीज से पहले ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी और ट्रेलर को भी दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन लगभग 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में तीनों दिनों में फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। तीसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 22 प्रतिशत रही।
फिल्म को मिला वीकेंड का फायदा
देशभर में फिल्म को लगभग 6717 शोज में रिलीज किया गया है। वीकेंड का फायदा फिल्म को मिलता दिखाई दिया है और उम्मीद की जा रही है कि आगे भी फिल्म के कलेक्शन में और उछाल आ सकता है। जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती दिख रही है, वहीं विदेशी बाजार में इसका प्रदर्शन खास नहीं रहा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Cocktail 2 BO Collection: धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल
जब ‘तम्मा तम्मा’ स्टेप को बताया गया फ्लॉप, जावेद जाफरी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
स्टार कास्ट ने खींचा दर्शकों का ध्यान
फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। आयुष्मान फिल्म में प्रजापति पांडे नाम के वन विभाग अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं वामिका गब्बी उनकी पत्नी अपर्णा के किरदार में हैं। सारा अली खान पति पत्नी और वो दो में उनकी पुरानी दोस्त चंचल बनी हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह उनकी कलीग नीलोफर के रोल में दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
फिल्म की रेटिंग
कुछ छोटी कमियों के बावजूद, ‘पति पत्नी और वो 2’ एक बेहतरीन और साफ-सुथरी फैमिली एंटरटेनर है। अगर आप आयुष्मान के फैन हैं और स्क्रीन पर सारा अली खान के एक नए, मैच्योर और शानदार अवतार का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो वीकेंड पर यह फिल्म आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी। बता दें कि फिल्म को 3 स्टार्स की रेटिंग दी गई है।
