Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

5 साल की उम्र में शुरू की साधना, 500 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे, जानें शिवकुमार शर्मा की अनसुनी कहानी

Pandit Shivkumar Sharma Birth Anniversary: शिवकुमार शर्मा ने संतूर को भारतीय शास्त्रीय संगीत की मुख्यधारा में स्थापित कर वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने शिव-हरि जोड़ी के जरिए फिल्मों में अमर धुनें रचीं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jan 13, 2026 | 07:50 AM

शिवकुमार शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shivkumar Sharma Career: भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले महान संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का नाम संगीत प्रेमियों के लिए किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने न सिर्फ संतूर को शास्त्रीय संगीत की मुख्यधारा में स्थापित किया, बल्कि अपनी साधना और प्रयोगों से इसे वैश्विक पहचान भी दिलाई। ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’, ‘देखा एक ख्वाब’ और ‘जादू तेरी नजर’ जैसे सदाबहार गीतों में उनकी संगीत छाप आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है।

पंडित शिवकुमार शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1938 को जम्मू में हुआ था। उनके पिता पंडित उमा दत्त शर्मा स्वयं संगीत प्रेमी थे और उन्होंने ही शिवकुमार को बहुत छोटी उम्र में संगीत की शिक्षा देनी शुरू की। महज 5 साल की उम्र में तबला और गायन सीखने वाले शिवकुमार ने 13 साल की उम्र में संतूर को अपना मुख्य वाद्य बना लिया। उस दौर में संतूर को शास्त्रीय मंचों पर गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन शिवकुमार शर्मा ने इसे अपनी तपस्या और अभ्यास से प्रतिष्ठा दिलाई।

शिवकुमार शर्मा का पहला कार्यक्रम

शिवकुमार शर्मा ने साल 1955 में मुंबई में अपना पहला बड़ा मंच कार्यक्रम किया। कम उम्र में ही जम्मू रेडियो से जुड़े शिवकुमार शर्मा ने संगीत को ही अपना जीवन बना लिया। सपनों को साकार करने के लिए वे सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे। शुरुआती दौर में संघर्ष, आर्थिक तंगी और अनिश्चित भविष्य का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने संतूर से कभी समझौता नहीं किया। फिल्मी दुनिया में भी पंडित शिवकुमार शर्मा ने संतूर को नई पहचान दिलाई।

सम्बंधित ख़बरें

Imran Khan Career: क्यूट बॉय इमेज ने दिल जीते, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला इमरान खान का जादू

Birthday Story: जब राजकुमार बड़जात्या के बुलाने पर भी नहीं पहुंचे थे पीयूष मिश्रा, आज भी है अफसोस

Raja Saab vs Dhurandhar: द राजा साब की दहाड़ के सामने डटकर मुकबला कर रही धुरंधर, मंडे टेस्ट में क्या रहा नतीजा?

बांग्लादेश में हिंदू गायक की कस्टोडियल डेथ, प्रलोय चाकी के निधन पर परिवार ने जताया संदेह

ये भी पढ़ें- Raja Saab vs Dhurandhar: द राजा साब की दहाड़ के सामने डटकर मुकबला कर रही धुरंधर, मंडे टेस्ट में क्या रहा नतीजा?

शिवकुमार शर्मा का करियर

साल 1955 में फिल्म ‘झनक-झनक पायल बजे’ में पहली बार संतूर का इस्तेमाल हुआ, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के साथ उनकी जोड़ी ‘शिव-हरि’ के नाम से मशहूर हुई। यश चोपड़ा की फिल्मों ‘सिलसिला’, ‘चांदनी’, ‘लम्हे’ और ‘डर’ में इस जोड़ी का संगीत आज भी अमर माना जाता है। पंडित शिवकुमार शर्मा को पद्म श्री, पद्म विभूषण और संगीत नाटक अकादमी जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 2022 में उनके निधन के साथ संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई, लेकिन उनकी धुनें और संतूर की गूंज हमेशा जीवित रहेंगी।

Pandit shivkumar sharma santoor legend biography music journey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2026 | 06:59 AM

Topics:  

  • Birth Anniversary
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.