एक महीने से घर पर खाली बैठी हूं…अदा शर्मा का काम न मिलने पर छलका दर्द, प्रोड्यूसर पर लगाया ये आरोप
Adah Sharma Video: ‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया। एक्ट्रेस ने बताया कि प्रोड्यूसर की वजह से वह पिछले एक महीने से बिना काम के घर पर बैठी हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अदा शर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Adah Sharma Producer Controversy: फिल्म द केरल स्टोरी से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपने करियर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह पिछले करीब एक महीने से काम के बिना घर पर बैठी हैं। उन्होंने दावा किया कि एक फिल्म के प्रोड्यूसर की वजह से उनके कई प्रोजेक्ट्स का शेड्यूल बिगड़ गया।
वीडियो में अदा शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक ही समय में तीन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए कमिटमेंट किया था। लेकिन उनमें से एक फिल्म के प्रोड्यूसर बार-बार शूटिंग की तारीखें बदलते रहे। इससे बाकी दो फिल्मों की डेट्स भी प्रभावित हो गईं और आखिरकार शेड्यूल टकराने लगे।
एक महीने से काम न मिलने पर अदा शर्मा का छलका दर्द
अदा शर्मा के मुताबिक, जब उनके मैनेजर ने प्रोड्यूसर से पूछा कि क्या वह तय तारीखों को लेकर पूरी तरह निश्चित हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें वही डेट्स चाहिए और उन्हें बदला नहीं जा सकता। लेकिन बाद में अचानक उन्होंने उन्हीं तारीखों की जरूरत से इनकार कर दिया। इस वजह से बाकी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन भी बिगड़ गई और अभिनेत्री को काम से हाथ धोना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
एक्ट्रेस ने कहा कि इस स्थिति के कारण वह पिछले एक महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उन्होंने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि यह स्थिति उनके लिए इमोशनली, मेंटली, प्रोफेशनली और फाइनेंशियली काफी मुश्किल साबित हो रही है।
हालांकि अदा शर्मा ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग ऐसे नहीं होते। उन्होंने बताया कि जब दूसरे प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर्स को इस परेशानी के बारे में पता चला, तो उन्होंने उनकी मदद करने के लिए अपने शेड्यूल में बदलाव भी किया। इससे उन्हें यह एहसास हुआ कि इंडस्ट्री में कई अच्छे लोग भी हैं जो कलाकारों की परिस्थितियों को समझते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ का मोशन पोस्टर रिलीज, पेड़ से उल्टा लटके दिखे अक्षय कुमार; टीजर का बेसब्री से इंतजार
आखिरी बार इस फिल्म में नजर आई थीं एक्ट्रेस
वर्क फ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा की पिछली फिल्म Bastar: The Naxal Story थी। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म Heart Attack से साउथ सिनेमा में भी पहचान बना चुकी हैं। अदा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 1920 से की थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
