90 के दशक में टीवी पर किया राज, अब पल्लवी जोशी सामाजिक मुद्दों पर बना रहीं दमदार फिल्में
Pallavi Joshi ने बाल कलाकार से करियर शुरू कर 90 के दशक में टीवी पर राज किया। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री संग प्रोडक्शन में कदम रखा और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों से नई पहचान बनाई।
- Written By: सोनाली झा
पल्लवी जोशी (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
Pallavi Joshi Birthday Special Story: पल्लवी जोशी हिंदी सिनेमा और टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। 4 अप्रैल को मुंबई में जन्मीं पल्लवी ने महज चार साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। साल 1979 में फिल्म ‘दादा’ में ‘मुन्नी’ का किरदार निभाकर उन्होंने बतौर बाल कलाकार पहचान बनाई। इसके बाद ‘आदमी सड़क का’, ‘नाग मेरे साथी’ और ‘परख’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
हालांकि पल्लवी जोशी ने फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं, लेकिन असली लोकप्रियता उन्हें टेलीविजन से मिली। 80 और 90 के दशक में उन्होंने ‘मिस्टर योगी’, ‘तलाश’, ‘इमली’ और खासतौर पर ‘अल्पविराम’ जैसे सीरियल्स में काम कर दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनके दमदार अभिनय के कारण उन्हें ‘टेलीविजन की क्वीन’ कहा जाने लगा।
फिल्मों में भी मिली सराहना
पल्लवी जोशी ने 1994 के आसपास फिल्मों में भी सक्रिय रूप से काम करना शुरू किया। फिल्म ‘वो छोकरी’ में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर पर भी सराही गई और इसे कई पुरस्कार मिले। उनकी अभिनय क्षमता ने उन्हें एक बहुमुखी कलाकार के रूप में स्थापित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं आमिर खान की होने वाली दुल्हन, जानिए कितनी है दौलत
Lock Upp 2 Controversy: ‘लॉक अप 2’ में फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, रोडीज फेम श्रीया कालरा की लगाई क्लास
Who is Gauri Spratt: 1 बेटे की मां और बेहद प्राइवेट लाइफ… कौन हैं आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी
Aamir Khan Gauri Spratt: 25 साल पुरानी दोस्त बनेगी तीसरी बीवी, आज एकबार फिर से निकाह करने जा रहे आमिर खान
संघर्ष और भेदभाव का सामना
इतनी सफलता के बावजूद पल्लवी के करियर में एक ऐसा दौर भी आया, जब उन्हें काम मिलना कम हो गया। उन्होंने खुद बताया कि उन्हें एक टीवी शो से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि उनका रंग सांवला था। उस समय इंडस्ट्री में नए चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही थी और अनुभवी कलाकारों को नजरअंदाज किया जा रहा था। यह दौर उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
निर्माता के रूप में नई पहचान
आज पल्लवी जोशी सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि सफल फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने अपने पति विवेक अग्निहोत्री के साथ मिलकर ‘आई एम बुद्धा’ प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की। इस बैनर तले ‘द ताशकंद फाइल्स’, ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण किया गया है। पल्लवी जोशी आज भी फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है और लगातार नए विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई हैं।
