Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aamir Khan Gauri Spratt: 25 साल पुरानी दोस्त बनेगी तीसरी बीवी, आज एकबार फिर से निकाह करने जा रहे आमिर खान

Aamir Khan Gauri Spratt Love Story: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनकी 25 साल पुरानी दोस्त आज उनकी तीसरी बीवी बनने जा रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 05, 2026 | 09:56 AM

आमिर खान और गौरी स्प्रैट (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Aamir Khan Gauri Spratt 25 Year Old Friendship: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज तीसरी शादी करने जा रहे हैं। आमिर अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट से आज एक बेहद ही प्राइवेट तरीके से शादी करने जा रहे हैं।

आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि आमिर और गौरी का रिश्ता अभी का नहीं है, ये तो 25 साल पहले से एक दूसरे को जानते है। आमिर की ये फिल्मी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है, जिसमें मिलना बिछड़ना और फिर से मोहब्बत का मुकम्मल होना शामिल हैं।

आमिर की 25 साल पुरानी दोस्त है गौरी

जी हां, आमिर की होने वाली बीवी उनकी 25 साल पुरानी दोस्त है। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता कई सालों के बाद धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। ये कोई फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं बल्कि आमिर और गौरी की रियल लाइफ लव स्टोरी है।

सम्बंधित ख़बरें

Who is Gauri Spratt: 1 बेटे की मां और बेहद प्राइवेट लाइफ… कौन हैं आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी

100 करोड़ क्लब में हो गई Welcome To The Jungle की एंट्री, आलिया भट्ट की फिल्म को दे रही जबरदस्त टक्कर

भारत की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई ने ली रायपुर एम्स में आखिरी सांस, पद्म विभूषण से थीं सम्मानित

Lock Upp 2 Akansha Chamola: बायसेक्युअल कमेंट पर आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- मेरे लिए ये है प्योर लव

बताया जाता है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात आज से कई सालों पहले बेंगलुरु में हुई थी। लेकिन इस मुलाकात के बाद दोनों ने ही अपना अलग-अलग सफर तय कर लिया था। जिसके बाद लगभग 25 सालों के बाद फिर से दोनों की मुलाकात हुई और बरसों पुरानी ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि आमिर ने काफी लंबे समय तक मीडिया की नजरों से छुपाकर रखा था। लेकिन फिर पहली बार अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी को ऑफिशियली अपनी गर्लफ्रैंड के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया था।

मीडिया के सामने बात करते हुए आमिर खान ने कहा था कि उस समय उन्हें लगा कि यही सही मौका है, जब पूरी दुनिया गौरी को उनके पार्टनर के तौर पर जान सके। यही वो समय है जिसके बाद से लगातार दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ था। हालांकि दोनों ही अपने निजी जीवन को फिल्मी दुनिया की लाइमलाइट से दूर रखते हैं।

ये भी पढ़ें :- 100 करोड़ क्लब में हो गई Welcome To The Jungle की एंट्री, आलिया भट्ट की फिल्म को दे रही जबरदस्त टक्कर

बॉलीवुड की चमक से दूर रहती है आमिर की होने वाली पत्नी

आपको बता दें कि गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली है और वे फैशन, फोटोग्राफी और बिजनेस की दुनिया से जुड़ी हुई है। हालांकि वे फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं। वर्तमान समय में वो आमिर खान के साथ उनके प्रोडक्शंस हाउस में उनका हाथ बंटा रही है। दोनों के इस पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के इक्वेशन ने लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरुआत भी की है।

रीना दत्ता से हुई थी पहली शादी

आमिर खान ने साल 1986 में गुपचाप तरीक से रीना दत्ता से कोर्ट मैरिज कर ली थी। आमिर और रीना के इस शादी से दो बच्चे भी हैं, जुनैद और ईरा। बताया जाता है कि आमिर को रीना से पहली नजर वाला प्यार हो गया था। हालांकि साल 2002 में दोनों का तलाक भी हो गया था।

किरण राव बनी थी दूसरी बीवी

रीना दत्ता के बाद आमिर खान ने फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी कर ली थी। किरण और आमिर को सेरोगेसी की मदद से एक बेचा है, जिसका नाम आजाद है। लेकिन साल 2021 में आमिर और किरण ने भी अलग होने का फैसला लिया था।

 

Aamir khan gauri spratt 25 year old friendship turning into wedding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 09:39 AM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Bollywood
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.