डेजी शाह ने दिया बड़ा हिंट, पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की वापसी पर जताई उम्मीद, बोलीं- हर सिक्के के दो पहलू…
Daisy Shah Interview: डेजी शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना को लेकर खुलकर बात की और इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है, तो चलिए जानते हैं क्या कहा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
डेजी शाह, पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Palash Muchhal And Smriti Mandhana Controversy: संगीतकार और निर्देशक पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना एक समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। लेकिन शादी टलने और फिर रिश्ता खत्म होने की खबरों के बाद दोनों सुर्खियों में आ गए। अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फिल्म के लिए सीधे संपर्क से बचते रहे पलाश
हाल ही में दिए इंटरव्यू में डेजी शाह ने खुलासा किया कि अपनी अगली फिल्म के लिए पलाश ने उनसे सीधे संपर्क नहीं किया। बल्कि उन्हें कुछ अनजान लोगों के जरिए फिल्म का ऑफर पहुंचाया गया। यह बात डेजी को थोड़ी अजीब लगी, क्योंकि उनकी पलाश की बहन पलक से अच्छी दोस्ती है।
डेजी का कहना था कि अगर पलाश को उन्हें फिल्म में लेना ही था, तो वे सीधे या अपने परिवार के जरिए संपर्क कर सकते थे। ऐसे में अजनबियों के जरिए संदेश पहुंचाना उन्हें समझ से परे लगा।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
इस स्थिति को साफ करने के लिए डेजी शाह ने खुद पहल की और पलाश को मैसेज किया। जवाब में पलाश मुच्छल ने बताया कि हाल की परिस्थितियों के चलते वह खुद किसी से सीधे बात करने से बच रहे हैं, क्योंकि चीजें गलत दिशा में जा सकती हैं। इसके बाद उन्होंने डेजी को फिल्म की कहानी सुनाई, जो उन्हें पसंद आई और उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी।
निजी जिंदगी पर बोलने से किया इनकार
पलाश और स्मृति के रिश्ते को लेकर डेजी शाह ने बेहद संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें असल सच्चाई नहीं पता और किसी भी मामले के दो पहलू होते हैं। ऐसे में सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर राय बनाना सही नहीं है।
डेजी ने साफ कहा कि वह किसी के निजी जीवन को जज करने में विश्वास नहीं रखतीं और पेशेवर काम को निजी मामलों से अलग रखती हैं।
स्मृति मंधाना शादी टूटने के बाद फैली थीं अफवाहें
गौरतलब है कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन अचानक हालात बदल गए। पारिवारिक कारणों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते शादी टाल दी गई, जिसके बाद दोनों के अलग होने की खबर सामने आई।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ को देख फिदा हुए सितारे, अल्लू अर्जुन से लेकर विजय देवरकोंडा तक ने की आदित्य धर की जमकर तारीफ
इस दौरान कई तरह की अफवाहें भी फैलीं, लेकिन बाद में दोनों ने आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। फिलहाल, दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, जबकि डेजी शाह ने इस पूरे मामले में एक संतुलित और समझदारी भरा रुख अपनाकर साफ कर दिया कि हर कहानी का सच बाहर से दिखाई देने जितना आसान नहीं होता।
