- Hindi News »
- Entertainment »
- Pakistani Drama Group Play Ramayana On Stage In Karachi With Help Of Artist And Ai
पाकिस्तान में रामायण, मुस्लिम कलाकारों ने निभाया अहम किरदार, तारीफ कर रहे लोग
- Written By: अनिल सिंह
पाकिस्तानी ड्रामा ग्रुप की तरफ से कराची शहर में रामायण का मंचन किया गया। इसमें कई मुस्लिम कलाकारों ने भाग लिया। नाटक का मंचन एआई विजुअल की मदद से किया गया। लोग कलाकारों की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

पाकिस्तान में रामायण के मंचन की तारीफ कर रहे लोग, बताया कला का सम्मान
Ramayana In Pakistan: पाकिस्तानी ड्रामा ग्रुप मौज ने महाकाव्य रामायण का मंचन सिंध प्रांत के कराची शहर में किया। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से महाकाव्य को बहुत सुंदर तरीके से पेश किया। ड्रामा ग्रुप की और कलाकारों की तारीफ हो रही है।
पाकिस्तान में रामायण के मंचन साथ ही यह कहा जा रहा है कि यह कला का सम्मान है। रामायण के मंचन में कई मुस्लिम कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने बताया कि उन्हें रामायण के मंचन पर काफी ख़ुशी हो रही है।
ये भी पढ़ें- रिश्ता खत्म करने पर प्रेमिका को बना दिया अडल्ट स्टार, AI टूल्स का लिया सहारा
सम्बंधित ख़बरें
‘गोलू’ बनकर फिर लौटेंगी श्वेता त्रिपाठी, Mirzapur The Movie पर कही दिल की बात
Arijit Singh के बाद Pritam का भी संन्यास? सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की अटकलें तेज
Orry vs Dhruv Rathee: ‘उसने मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया’, ध्रुव राठी पर बरसे ओरी, फोटो विवाद पर गरमाया मामला
Prakash Raj Viral Speech: CJP के मंच पर पहुंचे प्रकाश राज, सरकार को घेरा, बोले- गद्दार कहने से डरने वाले नहीं
पाकिस्तान की रामायण में मुस्लिम कलाकार
नाटक के मंचन में राणा काजमी सीता के किरदार में नजर आई, तो वहीं अश्मल लालवानी ने राम की भूमिका निभाई। रावण के रूप में समहान गाजी नजर आए। हनुमान की भूमिका जिब्रान खान ने अदा की। लक्ष्मण की भूमिका में वकास अख्तर, तो वहीं आमिर अली राजा दशरथ के किरदार में नजर आए। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रामायण नाटक में हिस्सा लेने वाले अधिकतर कलाकार मुस्लिम थे और यही कारण है कि कराची में हुए रामायण के मंचन की सराहना लोग करते हुए नजर आ रहे हैं।
रामायण के मंचन की सराहना की जा रही है
मौज ड्रामा ग्रुप की तरफ से रामायण नाटक का मंचन निर्देशक योहेश्वर करेरा की देखरेख में हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कभी भी यह डर नहीं लगा की रामायण जैसे हिंदू धार्मिक ग्रंथ पर नाटक का मंचन करने पर पाकिस्तान के लोगों को बुरा लगेगा। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी भी तरह की कोई धमकी या आलोचना नहीं झेलनी पड़ी है।
सीता के किरदार पर राणा काजमी ने की बात
सीता का किरदार निभाने वाली राणा काजमी ने बताया कि उन्होंने इस नाटक के लिए काफी मेहनत की और वह बेहद खुश है कि वह अपनी मेहनत लोगों के सामने पेश कर पाई हैं। आपको बता दें कि कलाकारों और एआई विजुअल्स की मदद से रामायण का मंचन किया गया, जिसे पाकिस्तान ही नहीं अब भारत की लोगों की भी सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान में हुई इस पहल की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। नाटक के मंचन से जुड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया हैंडल पर नाटक के मंचन समय खींची गई तस्वीरों को साझा किया है।
Pakistani drama group play ramayana on stage in karachi with help of artist and ai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक ओर अखिलेश कर रहे हिंदुत्व की बात…दूसरी ओर उनके सांसद हिंदुओं को बता रहे ‘जहरीला’, विवादित बयान पर बवाल!
Jun 15, 2026 | 06:02 PMMP News: इंदौर में महिला ने लगाई सीएम से गुहार, प्रशासन ने की कार्रवाई; सील हुई शराब की दुकान
Jun 15, 2026 | 06:00 PMट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को देख भौंकने लगा कुत्ता, लोग बोले- डोगेश भाई ड्यूटी पर है; वीडियो वायरल
Jun 15, 2026 | 06:00 PMजबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को बल्लारशाह तक बढ़ाने की मांग, यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से की मांग
Jun 15, 2026 | 05:54 PMShiv Chalisa: सोमवार के दिन पढ़ें शिव चालीसा की ये खास पंक्तियां, जीवन में आएंगे शुभ बदलाव
Jun 15, 2026 | 05:54 PM‘गोलू’ बनकर फिर लौटेंगी श्वेता त्रिपाठी, Mirzapur The Movie पर कही दिल की बात
Jun 15, 2026 | 05:47 PMCJP के अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़, जयपुर में प्रदर्शन के बीच मचा बवाल! देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 05:42 PMवीडियो गैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! कितनी बढ़ेगी Salary? 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, VIDEO
Jun 15, 2026 | 05:11 PM
एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
Jun 15, 2026 | 02:37 PM
महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM













