पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस का कटा पत्ता, दिलजीत दोसांझ की फिल्म से बाहर हुई हानिया आमिर
Hania Aamir: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को तगड़ा झटका लगा है। भारत की फिल्म से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।
- Written By: अनिल सिंह
दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 से कटा हानिया आमिर का पत्ता
Hania Aamir Is Out from Sardaar Ji 3: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तानी कलाकारों पर वह गुस्सा फूटता हुआ भी नजर आया है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज पर रोक लगा दी गई है, तो वहीं अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को भारत की फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हानिया आमिर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में नजर आने वाली थी। ये खबर सामने आ रही है कि उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और अब हानिया आमिर पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि अभी इसके बारे में फिल्म मेकर्स की तरफ से औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया था, हानिया भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। 2 साल पहले अक्टूबर में हानिया आमिर पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ लंदन कंसर्ट में एक मंच पर नजर आई थी। दोनों ने वहां परफॉर्म किया था। बाद में दोनों के एक बड़े प्रोजेक्ट का एलान किया गया। इसके बाद यह कहा गया कि वह दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में नजर आने वाली है, लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है की हानिया को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान के आरोप को नानी ने बताया गलत, बॉलीवुड की फिल्मों पर कही ये बात
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
खबर के मुताबिक हानिया आमिर ने फिल्म की शूटिंग में हिस्सा भी लिया है। सरदार जी 3 फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा ब्रिटेन में पूरा भी किया जा चुका है लेकिन अब कहा यह जा रहा है कि मेकर्स उस सीन को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ फिर से शूट करने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी इसके बारे में औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में सच्चाई क्या इसके बारे में दावा नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अगर हानिया आमिर को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, तो यह सही कदम है, उनकी जगह किसी भारतीय अभिनेत्री को फिल्म में मौका दिया जाना चाहिए।
