अलका याग्निक, ममूटी और आर माधवन समेत कई हस्तियां पद्म पुरस्कार लेने पहुंचीं दिल्ली, समारोह पर टिकीं सबकी नजरें
R Madhavan Padma Shri Award: पद्म पुरस्कार 2026 के दूसरे समारोह से पहले ममूटी, आर माधवन और अन्य हस्तियां दिल्ली पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 65 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी।
- Written By: सोनाली झा
अलका याग्निक और ममूटी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Padma Awards 2026 Ceremony: पद्म पुरस्कार 2026 का दूसरा सम्मान समारोह आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करेंगी। समारोह में कुल 65 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इससे पहले 26 मई को आयोजित पहले समारोह में 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया था। इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।
समारोह से पहले देश की राजधानी दिल्ली में सम्मान पाने वाले कलाकारों का आगमन शुरू हो गया है। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी अपने परिवार के साथ नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान, पत्नी सल्फाथ और बेटी सुरुमी भी मौजूद रहीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर ममूटी और उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए।
ममूटी को मिलेगा पद्म भूषण
भारतीय सिनेमा में दशकों से दिए गए योगदान के लिए ममूटी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। अपने शानदार अभिनय और यादगार फिल्मों के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा में विशेष पहचान बनाई है। उनके प्रशंसकों के लिए यह सम्मान गर्व का क्षण माना जा रहा है। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता आर माधवन भी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित, अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मु आज शिबू सोरेन-रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियों को करेंगी सम्मानित
3 Idiots Sequel: रैंचो विल बैक? राजकुमार हिरानी ने खोला 3 Idiots सीक्वल का राज, 20 साल बाद फिर लौटेगा तिगड़ी
Tanu Weds Manu 3 Official: नए चैप्टर के साथ लौटेगी सुपरहिट फ्रेंचाइजी, 11 साल बाद दिखेगी तनु और मनु की जोड़ी
आर माधवन को मिलेगा पद्म श्री
एयरपोर्ट पर आर माधवन बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने मुस्कुराते हुए मीडिया से बातचीत भी की। भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आर माधवन को पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। इस समारोह में मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
131 हस्तियों को दिए जाएंगे सम्मान
गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें 5 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री शामिल हैं। आज आयोजित होने वाले दूसरे समारोह के साथ ही इस वर्ष के अधिकांश पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इन व्यक्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक से नवाजा जाएगा।
