Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

OTT Release This Week: सिकंदर का मुकद्दर समेत ये फिल्में इस हफ्ते ओटीटी पर हो रही हैं रिलीज

हिंदी दर्शकों के लिए जहां एक ओर जिमी शेरगिल और तमन्ना भाटिया की सिकंदर का मुकद्दर होगी। दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर भी ओटीटी पर मौजूद रहेगी।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 26, 2024 | 05:29 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साल का सेकंड लास्ट मंथ चल रहा है। नवंबर का यह महीना भी पूरा होने को है। आखिरी वीकेंड पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ढेर सारी फिल्में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। हिंदी दर्शकों के लिए जहां एक ओर जिमी शेरगिल और तमन्ना भाटिया की क्राइम थ्रिलर सिकंदर का मुकद्दर होगी। दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद होने वाली है। इस हफ्ते विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आधा दर्जन के करीब फिल्म रिलीज हो रही है।

लकी भास्कर (November 28)
लकी भास्कर फिल्‍म में दुलकर सलमान लीड रोल में हैं और उनके साथ मीनाक्षी चौधरी की जोड़ी है। वेंकी अटलुरी के डायरेक्‍शन में बनी ‘लकी भास्‍कर’ दिवाली के मौके पर 31 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर देश में 102 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्‍म अब OTT पर आ रही है। कहानी के केंद्र में भास्‍कर है, जो एक निम्न-मध्यम वर्ग का इंसान है। वह अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है।  यह फिल्‍म OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix पर 28 नवंबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी को ढूंढ रहे फैंस, करण अर्जुन के री रिलीज पर ‘मुझको राणा जी माफ करना’ गाना देख…

सम्बंधित ख़बरें

एक आदेश और पूरा इलाका ऑफलाइन! सरकार मिनटों में इंटरनेट कैसे बंद कर देती है?

आज का राशिफल 11 जनवरी 2026: रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का हाल

98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर के लिए क्वालिफाई हुई ‘कांतारा’, ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई

‘विनाशकारी युद्ध’ की तैयारी में ईरान! खामेनेई ने IRGC को सौंपी कमान, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ एक्टिव

सिकंदर का मुकद्दर (November 29)
सिकंदर का मुकद्दर फिल्‍म को सीधे OTT पर रिलीज किया जा रहा है। जिमी शेरगिल, तमन्‍ना भाटिया और अविनाश तिवारी की यह फिल्‍म एक क्राइम थ्रलिर है। कहानी का प्‍लॉट साल 2008 का है, जहां हीरे की चोरी होती है। जसविंदर सिंह (जिमी शेरगिल) एक सख्‍त पुलिस अधिकारी है। वह मामले को सुलझाने के लिए चोरों के पीछे है। तीन लोगों पर शक की सूई है। सिकंदर शर्मा (अविनाश तिवारी), कामिनी सिंह (तमन्ना भाटिया), और मंगेश देसाई (राजीव मेहता) के पास छुपाने के लिए बहुत कुछ है। फिल्‍म के बाकी कलाकारों में जोया अफरोज, दिव्या दत्ता और रिद्धिमा पंडित भी हैं। यह फिल्‍म OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix पर 29 नवंबर से स्‍ट्रीम होगी।

आवर लिटिल सीक्रेट (November 27)
‘आवर लिटिल सीक्रेट’ में लिंडसे लोहान ने एवरी और इयान हार्डिंग ने लोगन की भूमिका निभाई है। दोनों पूर्व प्रेमी हैं, जो अजीब हालात में एक-दूसरे से फिर मिलते हैं। अपने ब्रेकअप के एक दशक बाद, एवरी और लोगन क्रिसमस के दौरान एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं, लेकिन इस कहानी में ‘भाई-बहन’ के रिश्‍ते का ट्विस्‍ट आता है। दोनों अपने बीते हुए कल को छुपाने की कोश‍िश करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है दोनों की जिंदगी बवंडर की तरह हो जाती है। यह फिल्म OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix पर 27 नवंबर रिलीज होगी।

द मैडनेस (November 28)
‘द मैडनेस’ एक दिल दहला देने वाली थ्रिलर वेब सीरीज है।  यह सीरीज Netflix पर 28 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें एमी अवॉर्ड जीत चुके कोलमैन डोमिंगो ने मुन्सी डेनियल का रोल प्‍ले किया है, जो एक पत्रकार है। पोकोनोस के सुदूर जंगलों में शांति की तलाश कर रहे डेनियल को एक खौफनाक हत्या के बारे में जानकारी मिलती है।

हार्ड नार्थ (November 29)
यह आपको कनाडा के उत्तरी जंगल में लेकर जाती है। आठ एपिसोड में यह कनाडाई लोगों के एक ग्रुप की यात्रा को दिखाती है। ये लोग धरती के सबसे निर्मम इलाकों में से एक में जीवन जीने की चुनौती का सामना करते हैं। यह सीरीज आपका कुदरत की सुंदरता और उसके निर्दयी चुनौतियों से सामना करवाती है। इसे आप OTT प्‍लेटफॉर्म Prime Video पर 29 नवंबर से देख सकते हैं।

द ट्रंक (November 29)
द ट्रंक में इन-जी (सियो ह्यून-जिन) एक फैसिलिटेटर है, उसकी कंपनी एक तय समय के लिए शादियां करवाती है। इन-जी की जिंदगी तब बदलने लगती है, जब वह जंग-वोन (गोंग यू) के साथ अपने 5वें कॉन्‍ट्रैक्‍ट में आती है। जंग-वोन एक म्‍यूजिश‍ियन है। वह अपनी दिवंगत पत्नी की यादों से परेशान है। कम समय के लिए शादी का इन-जी का यह बिजनस में तब भूचाल आता है, जब झील से एक रहस्यमयी ट्रंक निकलता है। अचानक नए-नए खुलासे होने लगते हैं। यह वेब सीरीज किम रियो-रयोंग के मशहूर उपन्यास पर आधारित है। इस सीरीज को आप Netflix पर 29 नवंबर से देख सकते हैं।

Ott release this week from sikandar ka muqaddar to lucky bhaskar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 05:29 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.