ऑस्कर के मंच पर हुए बड़े विवाद, थप्पड़ से स्टेज पर कपड़े उतारने तक, जब अवॉर्ड शो बन गया सुर्खियों का कारण
Oscar Awards फिल्मों के जश्न के लिए ही नहीं बल्कि कई विवादों के लिए चर्चा में रहा है। क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने से स्टेज पर अभिनेत्री के कपड़े उतारने तक ऑस्कर के इतिहास में कई पल देखने को मिले हैं।
- Written By: सोनाली झा
ऑस्कर विवाद
Will Smith Chris Rock Slap Oscars: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड समारोहों में से एक ऑस्कर हमेशा से ही फिल्मों की शानदार उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए जाना जाता है। हर साल लाखों लोग इस भव्य समारोह का इंतजार करते हैं। इस साल 96th अकादमी अवार्ड्स 15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने जा रहा है। हालांकि, फिल्मों के जश्न के साथ-साथ ऑस्कर कई बार बड़े विवादों की वजह से भी चर्चा में रहा है। आइए जानते हैं उन घटनाओं के बारे में जब ऑस्कर समारोह सुर्खियों में छा गया।
साल 2022 का ऑस्कर समारोह उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया जब विल स्मिथ ने मंच पर जाकर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया। दरअसल, क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जाड़ा पिंकेट स्मिथ के गंजे सिर को लेकर मजाक किया था, जिससे अभिनेता नाराज हो गए। इस घटना ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी। बाद में विल स्मिथ ने अपने भाषण में एकेडमी से माफी भी मांगी।
फ्रेंच अभिनेत्री ने स्टेज पर उतारे कपड़े
2021 के ऑस्कर में फ्रेंच अभिनेत्री कोरीन मैसिएरो ने विरोध जताने के लिए स्टेज पर ही अपने कपड़े उतार दिए थे। उन्होंने फ्रांस की सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपने शरीर पर नारे लिखे हुए थे। इस घटना ने समारोह को विवादों में ला दिया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। 2017 के ऑस्कर में एक बड़ी गलती हो गई थी। बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में असल विजेता मूनलाइट थी, लेकिन गलती से ला ला लैंड का नाम घोषित कर दिया गया। बाद में आयोजकों ने तुरंत सुधार करते हुए सही विजेता की घोषणा की और माफी मांगी। यह ऑस्कर इतिहास की सबसे बड़ी गलतियों में से एक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
एड्रियन ब्रूडी का हैल बेरी को किस
2003 के ऑस्कर समारोह में अभिनेता एड्रियन ब्रॉडी ने जब फिल्म द पियानिस्ट के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता, तब मंच पर अवॉर्ड देने आईं हैली बैरी को अचानक किस कर लिया। यह पल काफी चौंकाने वाला था और बाद में इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ। साल 2000 में ऑस्कर समारोह से करीब 20 दिन पहले 55 ऑस्कर ट्रॉफियों से भरा एक ट्रक चोरी हो गया था। इस घटना से आयोजकों में हड़कंप मच गया। बाद में 52 ट्रॉफियां कचरे के ढेर से बरामद हुईं, जबकि बाकी कुछ ट्रॉफियां अलग-अलग जगहों से मिलीं। रिकवर की गई सभी ट्रॉफियों को बाद में नष्ट कर दिया गया।
एंजेलिना जोली का विवादित किस
उसी साल 2000 में रेड कार्पेट पर एक और विवाद हुआ जब अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अपने भाई जेम्स हेवन को लिप किस कर लिया। इस घटना के बाद उनकी काफी आलोचना हुई और यह पल लंबे समय तक चर्चा में बना रहा। ऑस्कर का मंच जहां फिल्मी उपलब्धियों का जश्न मनाता है, वहीं कई बार ऐसे विवाद भी सामने आए हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित समारोह को सुर्खियों में ला दिया। यही वजह है कि हर साल ऑस्कर सिर्फ अवॉर्ड्स ही नहीं बल्कि यादगार और चौंकाने वाले पलों के लिए भी जाना जाता है।
