ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन की डेट बढ़ी आगे, जानें क्या है वजह और कब होगी नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट
लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी के कारण ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन की डेट आगे बढ़ा दी गई है। क्योंकि पहले नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट 17 जनवरी को होने वाली थी, लेकिन अब दो दिन बाद यानी 19 जनवरी को होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ऑस्कर के नॉमिनेशन की डेट बढ़ी आगे (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: लॉस एंजेलिस के पैसिफिक पैलिसेड्स में भयानक आग लग गई। इस आग में कई हॉलीवुड सेलेब्स के घर चपेट में आ गए। ऐसे में अब इस आग की वजह से ऑस्कर के नॉमिनेशन की तारीख को 2 दिन के लिए आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट 17 जनवरी को होने वाली थी। लेकिन अब 19 जनवरी को होगी।
दरअसल, साउथ कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग का असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 10,000 अकादमी सदस्यों के लिए वोटिंग 8 जनवरी को शुरू हुआ था, जो 12 जनवरी को समाप्त होने वाली थी। लेकिन अब यह 14 जनवरी होगी। साथ ही, नामांकन की घोषणा, जो 17 जनवरी को घोषित होने वाली थी, 19 जनवरी को स्थानांतरित कर दी गई है।
ईमेल कर दी जानकारी
हालांकि, ऑस्कर 2025 इवेंट का आयोजन 2 मार्च 2025 को होगा। वहीं अकादमी ने बुधवार दोपहर सदस्यों को एक ईमेल भेजा जिसमें सीईओ बिल क्रेमर की ओर से डेट बदलने के बारे में जानकारी दी। ईमेल में लिखा था, “हम दक्षिणी कैलिफोर्निया में लगी विनाशकारी आग से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं। हमारे बहुत से सदस्य और उद्योग के साथी लॉस एंजिल्स क्षेत्र में रहते और काम करते हैं, और हम आपके बारे में सोच रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
कैलिफोर्निया के जंगलों में आग से तबाही, 50 हजार से ज्यादा जिंदगियों पर मंडराया खतरा- VIDEO
अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग, कई इलाके आए चपेट में, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल
‘थिएटर जाने का अनुभव खतरे में…’ बेस्ट डायरेक्टर विनर Sean Baker ने ऑस्कर 2025 में कही ये बात
Oscar 2025 Winners: एमा स्टोन से लेकर Ariana Grande का ऑस्कर में शानदार अवतार, देखें यहां विनर लिस्ट
बुधवार रात को लॉस एंजिल्स में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय फीचर शॉर्टलिस्ट स्क्रीनिंग को सप्ताह के अंत तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं 11 जनवरी को लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क शहर में होने वाले लॉस एंजिल्स साउंड ब्रांच बेक-ऑफ और मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट ब्रांच बेक-ऑफ को भी रद्द कर दिया गया है।
लॉस एंजेलिस में इतने लोगों की गई जान
आपको बता दें, सीएनएन के अनुसार, लॉस एंजेलिस काउंटी में अत्यधिक हवा के कारण लगी कई भीषण आग ने कम से कम पांच लोगों की जान ले ली है और अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। मालिबू और सांता मोनिका के पास एलए के पश्चिमी हिस्से में जल रही पैलिसेड्स आग ने पहले ही कम से कम 1,000 संरचनाओं को नष्ट कर दिया है। कैलफायर डेटा के अनुसार, यह लॉस एंजिल्स काउंटी में अब तक की सबसे विनाशकारी आग है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत से ऑस्कर की रेस में ये फिल्मे हैं
ऑस्कर 2025 की रेस में इस साल भारत की तरफ 7 फिल्में हैं। जिनमें से ‘कंगुवा’ (तमिल), ‘आदुजीविथम’ (द गोट लाइफ) (हिंदी), ‘संतोष’ (हिंदी), ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ (हिंदी), ‘ऑल वी’ लिस्ट में हैं। इसके अलावा इमेजिन ऐज़ लाइट’ (मलयालम-हिंदी), ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ (हिंदी-अंग्रेजी), और ‘पुतुल’ (बंगाली) है।
