Oscar 2026 में छाई ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’, जानिए OTT पर कहां देखें सकते हैं अवॉर्ड विनिंग मूवी
One Battle After Another OTT: ऑस्कर 2026 में लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 6 अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। ऐसे में अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कहां उपलब्ध है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
वन बैटल आफ्टर अनदर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
One Battle After Another Oscar Awards: ऑस्कर 2026 का समापन हो चुका है और इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ रही। लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर इस फिल्म ने कुल 13 नॉमिनेशन में से 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। इसमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर जैसी प्रतिष्ठित कैटेगरी भी शामिल हैं।
फिल्म की इस बड़ी जीत के बाद दुनियाभर में इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर फिल्म प्रेमियों के बीच इस मूवी को लेकर काफी चर्चा हो रही है और कई लोग अब इसे देखने के लिए उत्सुक हैं।
OTT पर कहां देखें ऑस्कर विनिंग फिल्म
अगर आप हॉलीवुड फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ अब OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यह फिल्म 26 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Sanchita Ugale Death Mystery: भाई के दावे ने बढ़ाया सस्पेंस, 14 जून और Sushant Singh Rajput से जोड़ा कनेक्शन
Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
Sushant Singh Rajput केस पर फिर होगी बहस? ‘Sorry Babu’ का पहला पोस्टर आउट
ऑस्कर जीतने के बाद इस फिल्म को देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दर्शक इसके शानदार निर्देशन, दमदार कहानी और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।
दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ एक कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसे मशहूर फिल्ममेकर पॉल थॉमस एंडरसन ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ शॉन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल, टेयाना टेलर और चेज इन्फिनिटी जैसे कलाकार नजर आते हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट ने अपने-अपने किरदारों को बेहद प्रभावशाली तरीके से निभाया है, जिसकी वजह से यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी बॉब नाम के एक पूर्व क्रांतिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी भूमिका लियोनार्डो डिकैप्रियो ने निभाई है। बॉब अपनी बेटी विला के साथ समाज से दूर एक शांत जिंदगी जी रहा होता है।
लेकिन करीब 16 साल बाद उसका पुराना दुश्मन वापस लौट आता है और इसी दौरान उसकी बेटी रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाती है। बेटी को खोजने के लिए बॉब को एक बार फिर अपने अतीत और पुराने दुश्मनों का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- छोटे कद की वजह से सपना रहा अधूरा, फिर भी नहीं गई चेहरे की मुस्कान, ऐसे बने राजपाल यादव कॉमेडी के सुपरस्टार
बॉक्स ऑफिस पर भी रही सुपरहिट
यह फिल्म सितंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। लगभग 1000 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1600 करोड़ रुपये की कमाई की।
बेहतरीन कहानी, दमदार अभिनय और शानदार निर्देशन की वजह से ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ अब हाल के वर्षों की सबसे चर्चित हॉलीवुड फिल्मों में गिनी जा रही है।
