Orry vs Dhruv Rathee: ‘उसने मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया’, ध्रुव राठी पर बरसे ओरी, फोटो विवाद पर गरमाया मामला
Orry Comment On Dhruv Rathee: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने एक हालिया पॉडकास्ट में यूट्यूबर ध्रुव राठी पर अपना गुस्सा निकाला है। ओरी ने राठी को 'एंटी-नेशनल' बताते हुए उनके एजेंडे पर गंभीर सवाल उठाए।
- Written By: यति सिंह
ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी और ध्रूव राठी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Orry Comment On Dhruv Rathee Controversy: सोशल मीडिया के सबसे फेमस चेहरों में से एक ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी चर्चा किसी बॉलीवुड पार्टी या अनोखे फैशन सेंस की वजह से नहीं, बल्कि उनके एक तीखे बयान के लिए हो रही है। ओरी ने फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें सीधे तौर पर राष्ट्र-विरोधी कह दिया है।
एक पॉडकास्ट के दौरान ओरी का यह गुस्सा फूट पड़ा, जिसने अब सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। दोनों के बीच की यह कड़वाहट पुरानी है, लेकिन इस नए बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।
आखिर क्यों ओरी को पसंद नहीं है यह मशहूर यूट्यूबर
हाल ही में पॉडकास्ट ‘केके क्रिएट्स’ में बातचीत के दौरान ओरी ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के प्रति अपनी नाराजगी को खुलकर जाहिर किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह इस इंसान को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ओरी के अनुसार राठी केवल उन्हीं विषयों को चुनते हैं जो उनके खुद के बनाए नैरेटिव यानी उनकी सोच के अनुकूल बैठते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
‘शादी कर लो…’ राघव जुयाल को मिला अनोखा प्रपोजल, इंटरव्यू में सुनाया दिलचस्प किस्सा
‘नींद में उल्टियां करता था’… चीटिंग के बाद टूटा रियलिटी टीवी स्टार, एक्स गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा
कौन हैं सिकंदर सिंह? जिन पर आया ‘नागिन’ फेम निया शर्मा का दिल, वेकेशन फोटोज हुईं वायरल
ओरी का मानना है कि राठी देश से जुड़े जरूरी मुद्दों पर अपनी सुविधा के अनुसार ही बात करना पसंद करते हैं। जब किसी गंभीर विषय पर उनकी राय की जरूरत होती है, तब वह पूरी तरह चुप्पी साध लेते हैं।
बिना वजह के थंबनेल पर लगाई तस्वीर
ओरी ध्रूव राठी पर आरोप लगाया कि उन्होनें अपने एक वीडियो के मेन पोस्टर यानी थंबनेल पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया था। हैरान करने वाली बात यह थी कि उस पूरे वीडियो के अंदर ओरी का कहीं भी कोई जिक्र या संदर्भ नहीं था।
ओरी ने इस हरकत पर कड़ा नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना किसी मतलब के किसी की तस्वीर का इस तरह इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है। इसी वजह से वह राठी की नीयत और उनकी कार्यशैली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Prakash Raj Viral Speech: CJP के मंच पर पहुंचे प्रकाश राज, सरकार को घेरा, बोले- गद्दार कहने से डरने वाले नहीं
जाह्नवी कपूर के बचाव में पहले भी उतरे थे ओरी
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब ओरी और ध्रुव राठी के बीच सोशल मीडिया पर इस तरह का टकराव देखने को मिला है। इससे पहले भी दिसंबर 2025 में जब राठी ने फिल्मी सितारों के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट पर एक वीडियो बनाया था, तब भी विवाद हुआ था।
उस वीडियो का शीर्षक ‘द फेक ब्यूटी ऑफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़’ था, जिसमें अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम लिया गया था। उस समय भी थंबनेल पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फोटो लगाई गई थी, जिसके बाद ओरी ने अपनी दोस्त जाह्नवी कपूर का सपोर्ट किया था।
