‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच नई देशभक्ति फिल्म का ऐलान, पहलगाम हमले पर आधारित होगी कहानी
Operation Sindoor Film Announcement: विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा की है। यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद की कहानी को गहन रिसर्च के साथ पेश किया जाएगा।
- Written By: सोनाली झा
विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म ऑपरेशन सिंदूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Vivek Agnihotri And Bhushan Kumar Film: फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बीच अब एक नई बड़ी फिल्म का ऐलान हो गया है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित होगी, जिसमें भारत की सुरक्षा और सैन्य रणनीति से जुड़े अहम पहलुओं को दिखाया जाएगा।
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस टाइनी ढिल्लों की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडिया डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित है। डायरेक्टर के अनुसार, यह कहानी उन घटनाओं को सामने लाएगी, जिन्होंने देश की सुरक्षा नीति को एक नया आयाम दिया और पाकिस्तान से जुड़े कई दावों की सच्चाई उजागर की।
गहन रिसर्च के बाद तैयार हुई कहानी
विवेक अग्निहोत्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने और उनकी टीम ने काफी गहराई से रिसर्च की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सच्ची घटनाओं को तथ्यों के साथ पेश करने की कोशिश है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की कहानी पहलगाम आतंकी हमले के बाद के हालात पर आधारित होगी। इसके लिए भारतीय सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं के सहयोग से जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाई गई है, ताकि कहानी को प्रामाणिक रूप में दर्शाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
तेलुगु सुपरस्टार भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत, टॉलीवुड में शोक की लहर
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
देशभक्ति और सिनेमा का संगम
विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों में संवेदनशील और वास्तविक मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी उसी दिशा में एक और कदम मानी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म का मकसद सिर्फ सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि सच्चाई को सामने लाना है। फिल्म के जरिए दर्शकों को यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि किस तरह भारतीय सेना ने कठिन परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा सुनिश्चित की।
धुरंधर 2 की सफलता का असर
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ जैसी देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्मों की सफलता ने इस तरह के विषयों को और बढ़ावा दिया है। दर्शकों में ऐसे कंटेंट को लेकर उत्साह बढ़ा है, जिसका असर अब नई फिल्मों की घोषणाओं में भी साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
