Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Om Prakash Death Anniversary: शादी की दावत में मिला फिल्म का ऑफर, जानें ओम प्रकाश के अनसुने किस्से

ओम प्रकाश ने ऑल इंडिया रेडियो में काम करना शुरू कर दिया। एक दिन वह अपने दोस्त की शादी में गए। वहां वह हंसी-मजाक कर रहे थे, तभी प्रोड्यूसर दलसुख पंचोली की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद एक्टर की लाइफ बदल गई।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 21, 2025 | 11:04 AM

ओम प्रकाश के अनसुने किस्से

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ओम प्रकाश का जन्म 19 दिसंबर 1919 को जम्मू में हुआ था। ओम प्रकाश करीब 12 साल की उम्र में शास्त्रीय संगीत सीखने के अलावा थिएटर और फिल्मों में रुचि रखते थे। ओम प्रकाश न सिर्फ फिल्मों में चमके बल्कि अपनी काबिलियत का लोहा भी मनवाया। ओम प्रकाश ने 21 फरवरी 1998 को लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ओम प्रकाश महज 14 साल की उम्र में एक्टिंग के लिए मुंबई पहुंच गए। हालांकि, वहां बात नहीं बनी और उन्हें वापस जम्मू लौटना पड़ा। कुछ सालों बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में काम करना शुरू कर दिया। एक दिन वह अपने दोस्त की शादी में गए। वहां वह हंसी-मजाक कर रहे थे, तभी प्रोड्यूसर दलसुख पंचोली की नजर उन पर पड़ी। ओम प्रकाश के घर पर कुछ दिन बाद एक टेलीग्राम पहुंचा, जिस पर लिखा था, ‘तुरंत आओ’ – पंचोली।

ओम प्रकाश जब दलसुख पंचोली से मिलने पहुंचे तो उन्हें 1944 में पहली फिल्म ‘दासी’ मिली। इस फिल्म में काम करने के लिए ओम प्रकाश को केवल 80 रुपये मिले और यह फिल्म रिलीज हुई और हर जगह ओम प्रकाश के अभिनय की चर्चा होने लगी। देश के बंटवारे के बाद ओम प्रकाश दिल्ली पहुंचे और फिर वहां से मुंबई आ गए। फिल्म ‘लखपति’ में उन्हें विलेन का रोल मिला। इसके बाद वह फिल्म ‘लाहौर’, ‘रात की रानी’ और ‘चार दिन’ में नजर आए। इसके अलावा ओम प्रकाश ने दिलीप कुमार, राज कपूर, अशोक कुमार जैसे कलाकारों के साथ भी फिल्में की थीं।

सम्बंधित ख़बरें

Shahid Kapoor Birthday: शाहिद कपूर ने ‘इश्क विश्क’ से शुरुआत, कई फ्लॉप के बाद भी कायम रहा स्टारडम

Divya Bharti Birth Anniversary: दिव्या भारती ने 16 साल की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, बन गईं रातों-रात सुपरस्टार

गजल सिंगर बनने का सपना, किस्मत ने बनाया डैनी डेंजोंगप्पा को सिल्वर स्क्रीन का डरावना चेहरा

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, OTT पर सुपरहिट, 85 मिनट की ये हॉरर थ्रिलर आज भी खड़े कर देगी रोंगटे

ओमप्रकाश ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘नमक हलाल’ में काम किया था। इस फिल्म में ओम प्रकाश का किरदार ‘दद्दू’ लोगों को काफी पसंद आया और वो इसी नाम से मशहूर हो गए। उन्होंने बॉलीवुड में विलेन से लेकर कॉमेडियन और फैमिली मैन तक के किरदार निभाए। अपने बॉलीवुड करियर के दौरान ओम प्रकाश ने 307 फिल्मों में काम किया।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ओम प्रकाश ने अपने फिल्मी करियर में दिल-दौलत-दुनिया, दस लाख, अन्नदाता, चरणदास, साधु और शैतान, अपना देश, चुपके-चुपके, जूली, जोरू का गुलाम, आ गले लग जा, प्यार किए जा, पड़ोसन, बुड्ढा मिल गया, शराबी, भरोसा, तेरे घर के सामने, मेरे हमदम मेरे दोस्त, लोफर, दिल तेरा दीवाना जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ (1957), ‘संजोग’ (1961) और ‘जहान आरा’ (1964) जैसी फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं।

Om prakash got a film offer at a wedding reception unheard stories of actor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2025 | 11:04 AM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Bollywood News
  • Comedy Film

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.