OG Collection Day 3: जॉली एलएलबी 3 को ओजी ने किया चारों खाने चित्त, 3 दिनों में 171 करोड़ का कारोबार
OG Box Office Collection: खास बात यह है कि फिल्म ओजी ने इतने कम समय में ही अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को पीछे छोड़ दिया है, जो हाल ही में काफी चर्चा में रही थी।
- Written By: अनिल सिंह
तीन दिनों में 'ओजी' ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 'जॉली एलएलबी 3' को छोड़ा पीछे
They Call Him OG Vs Jolly LLB 3 Collection: साउथ के सुपरस्टार और तेलुगु पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा रही है। फैंस के बीच पहले से ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज था। अब रिलीज के बाद इसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ तीन दिन ही हुए हैं, लेकिन इसकी कमाई कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।
सैकनिल्क के मुताबिक, अगर पहले दिन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग के तौर पर 21 करोड़ रुपए की कमाई की। यह आंकड़ा फिल्म के लिए एक बेहतरीन शुरुआत थी। इसके अगले दिन यानी रिलीज के दूसरे दिन, गुरुवार को, फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाया और कमाई 63.75 करोड़ रुपए तक जा पहुंची।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
कमाई ने हर किसी को चौंका दिया
इस दिन की कमाई ने हर किसी को चौंका दिया, क्योंकि आमतौर पर वीकडेज में इतना बड़ा कलेक्शन मिलना मुश्किल होता है। इसमें से अधिकतर हिस्सा तेलुगु मार्केट से ही आया, लेकिन हिंदी, तमिल और कन्नड़ वर्जन ने भी छोटा योगदान दिया।
इंडिया नेट कलेक्शन 122 करोड़
तीसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म दे कॉल हिम ओजी की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन गिरावट के बावजूद फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपए का अच्छा बिजनेस किया। इसके बाद शनिवार को, जो वीकेंड का पहला दिन था, फिल्म की कमाई में स्थिरता दिखी और इसने लगभग 18.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इन चार दिनों के अंदर फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 122 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
ये भी पढ़ें- क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है, सलमान खान ने अभिनव कश्यप के आरोपों का दिया जवाब
दुनियाभर में इसने 171.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है
अब अगर बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की, तो फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। भारत में जहां फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने 122 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है, वहीं दुनियाभर में इसने अब तक कुल मिलाकर लगभग 171.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
