‘ओ रोमियो’ का छठे दिन भी जलवा कायम, शाहिद कपूर की फिल्म ने बटोरे करोड़ों, जानें कलेक्शन
O Romeo Collection: ओ रोमियो ने छठे दिन 3.5 करोड़ की कमाई की और कुल कलेक्शन 43.85 करोड़ पहुंचा। शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। अब दूसरे वीकेंड पर फिल्म की असली परीक्षा होगी।
- Written By: सोनाली झा
ओ रोमियो की कमाई (इमेज-सोशल मीडिया)
O Romeo Day 6 Collection: वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की जद्दोजहद कर रही है। शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म को साल 2026 की मच अवेटेड रिलीज माना जा रहा था। 13 फरवरी को सिनेमाघरों में आई इस रोमांटिक ड्रामा ने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपये की अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और दूसरे दिन 12.65 करोड़ तथा तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की।
हालांकि वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब छठे दिन यानी बुधवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। ट्रेड पोर्टल Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ की कुल कमाई 43.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
ओ रोमियो का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ओ रोमियो का निर्देशन विशाल भरद्वाज ने किया है। दिलचस्प बात यह है कि ‘ओ रोमियो’ का क्लैश तू या मैं से हुआ था, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में हैं। क्लैश के बावजूद शाहिद कपूर की फिल्म फिलहाल अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक लगभग 67.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि 125 से 130 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट के मुकाबले यह आंकड़ा अभी भी कम माना जा रहा है। फिल्म ने पहले छह दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह 50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Pati, Patni Aur Wo Do vs Krishanavataram Collection: किस फिल्म ने मारी बाजी, जानें किस फिल्म की बढ़ी टेंशन
Kangana Ranaut Look: बिंदी, मंगलसूत्र और पिंक सूट में दिखीं कंगना रनौत, फैंस बोले- क्या एक्ट्रेस ने कर ली शादी
आराध्या संग कान्स के लिए रवाना हुईं Aishwarya Rai, एयरपोर्ट पर ब्लैक ट्विनिंग में दिखा स्टाइलिश अंदाज
Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 का दुनियाभर में धमाका, पहले दिन ही बनाई बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में जगह
वीकेंड पर होगी ओ रोमियो की असली परीक्षा
ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म की असली परीक्षा होगी। यदि शनिवार और रविवार को कलेक्शन में उछाल आता है तो ‘ओ रोमियो’ 50 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। लेकिन अगर गिरावट जारी रही तो फिल्म के लिए लागत निकालना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें आने वाले वीकेंड पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी या नहीं।
