Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जैकलीन के खिलाफ दाखिल नोरा फतेही की मानहानि की शिकायत पर 21 जनवरी को हो सकती है सुनवाई

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Dec 19, 2022 | 08:30 PM
Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दाखिल अभिनेत्री नोरा फतेही की आपराधिक शिकायत पर 21 जनवरी को सुनवाई कर सकती है। इस शिकायत में फतेही ने फर्नांडिस पर ‘ठग’ सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में कथित तौर पर गलत तरीके से उनका नाम घसीटकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है।

कनाडा की नागरिक फतेही ने अपनी शिकायत में 15 मीडिया संस्थानों को भी आरोपी के तौर पर नामजद किया है। शिकायत मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सावरिया के सामने पेश की गई, जिन्होंने यह मामला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता को सौंप दिया। इसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुप्ता ने मामले की सुनवाई को 21 जनवरी के लिए सूचीबद्ध कर दिया। उस दिन यह तय किया जाएगा कि शिकायत पर संज्ञान लिया जाए या नहीं।

फतेही ने 12 दिसंबर को दाखिल अपनी शिकायत में कहा है कि “उनका तेजी से आगे बढ़ता करियर और काफी प्रतिष्ठा है, जिसके चलते उनके प्रतिद्वंद्वी खतरा महसूस कर रहे हैं और उनसे सही तरीके से प्रतिस्पर्धा करने में असमर्थ हैं।” शिकायत में दावा किया गया है कि बॉलीवुड अभिनेत्री फर्नांडिस द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं कि फतेही को भी चंद्रशेखर की तरफ से उपहार मिले थे। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

एक्शन, रोमांस और एंटरटेनमेंट का तड़का! ‘किक’ के 12 साल पर याद करें सलमान-जैकलीन के बेस्ट मोमेंट्स

Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ के बाद भी नहीं रुकी फिल्म, 5वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

FIFA World Cup 2026: मोरक्को की जीत पर झूमीं नोरा फतेही, शेयर किया खास पोस्ट

Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ी बनी अक्षय कुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘वेलकम टू द जंगल’

Nora fatehis defamation complaint filed against jacqueline may be heard on january 21

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2022 | 08:30 PM

Topics:  

  • Jacqueline Fernandes
  • Nora Fatehi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.