Nora Fatehi ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा
Nora Fatehi Apologises: नोरा फतेही ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने सरके चुनर विवाद को लेकर माफी मांगी। नोरा फतेही ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
- Written By: सोनाली झा
नोरा फतेही (फोटो- सोशल मीडिया)
Nora Fatehi Song Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही इन दिनों कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल के गाने सरके चुनर को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद के बीच एक्ट्रेस गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी बात रखी, बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। महिला आयोग के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए नोरा फतेही ने कहा कि उनका मकसद किसी भी व्यक्ति या समाज की भावनाओं को आहत करना नहीं था।
नोरा फतेही ने माना कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें अपनी जिम्मेदारी को और बेहतर तरीके से समझना चाहिए था। नोरा ने कहा कि मैं अपने किए पर माफी मांगती हूं। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं बस ऐसी स्थिति में फंस गई थी, जहां चीजें विवादित हो गईं। एक कलाकार के तौर पर मुझे जिम्मेदार होना चाहिए, इसलिए मैं दिल से माफी मांगती हूं।
महिला आयोग ने संवेदनशीलता से सुनी बात
नोरा फतेही ने बताया कि महिला आयोग के सदस्यों ने उनकी बात को काफी संवेदनशीलता और समझदारी के साथ सुना। एक्ट्रेस ने आयोग का धन्यवाद करते हुए कहा कि बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद से उन्होंने एक सीख ली है और अब वह समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहती हैं। इसी सोच के तहत उन्होंने कुछ अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का लिया फैसला
नोरा फतेही ने कहा कि वह अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि समाज में सकारात्मक योगदान भी देना चाहती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का जिम्मा उठाना उनके लिए एक इमोशनल और जिम्मेदार कदम है। इससे पहले इसी मामले में संजय दत्त भी 27 अप्रैल को महिला आयोग के सामने पेश हुए थे। उन्होंने भी आयोग से माफी मांगी थी और 50 आदिवासी बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की थी।
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर हुआ था विवाद
फिल्म केडी द डेविल के गाने सरके चुनर के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। कई लोगों ने आरोप लगाया कि इस तरह के गाने अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं और महिलाओं की छवि को गलत तरीके से पेश करते हैं। विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए नोरा फतेही को नोटिस जारी किया था और व्यक्तिगत रूप से पेश होकर सफाई देने को कहा था।
