वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ का ट्रेलर किया शेयर, ट्वीट कर की तारीफ
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा एक एनिमेटेड फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अच्छाई बुराई पर जीत हासिल करती है। फिल्म में ये भी सिखाया गया है कि प्रकृति और इंसानों के बीच तालमेल और भरोसा कितनी बड़ी ताकत हो सकती है।
- Written By: सोनाली झा
निर्मला सीतारमण ने 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' का ट्रेलर किया शेयर
मुंबई: ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ एक एनिमेटेड फिल्म है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अच्छाई बुराई पर जीत हासिल करती है। इतना ही नहीं फिल्म में हमें ये भी सिखाया जाता है कि प्रकृति और इंसानों के बीच तालमेल, दोस्ती और भरोसा कितनी बड़ी ताकत हो सकती हैं। इंडो-जापानी फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा 24 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा को लोग बड़े पर्दे पर अल्ट्रा HD 4K में देखने के लिए खूब एक्साइटेड हैं। वाल्मीकि की इस महाकाव्य गाथा को फिर से देखने का यह मौका बेहद खास होने वाला है। इस फिल्म का तो जलवा ऐसा है कि खुद हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने भी इसे नोटिस कर लिया है। उन्होंने ट्विटर पर इसका ट्रेलर शेयर किया और इसकी सांस्कृतिक अहमियत की तारीफ की है। बस, अब तो लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए।
A beautiful animated Ramayana. Fondly remember watching this Japanese cultural treasure sometime back. Was screened at International Film Festival of India (IFFI) in 1993 . It now releases in the big screen.https://t.co/ZodbIDkpDH — Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) January 18, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: लगातार महंगा होता जा रहा पेट्रोल-डीजल, 11 दिनों में 4 बार दाम बढ़ाए
शेयरों पर टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने LTCG या STT हटाने के दिए संकेत
पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है वित्त मंत्री का ‘3F Formula’? जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन
बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली
निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है कि एक खूबसूरत एनिमेटेड रामायण। याद है, मैंने इसे पहले देखा था, ये जापानी कल्चर का खज़ाना है। 1993 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया गया था। अब ये बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। भारत की वित्त मंत्री ने इस फिल्म को ‘जापानी सांस्कृतिक खज़ाना’ बताया और याद किया कि इसे 1993 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया गया था। अब ये फिल्म फिर से 4K में रिमास्टर्ड होकर बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है, जिससे दर्शकों को इस आइकॉनिक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- केरल की वादियों में गूंजेगी ‘परम सुंदरी’ की कहानी
‘रामायणः द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ भारत में थिएटर में गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए डिस्ट्रीब्यूट की जाएगी। यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में 4K फॉर्मेट में रिलीज होने वाली है, ताकि हर पीढ़ी और भाषा के दर्शक इसे आसानी से देख सकें और इसे एंजॉय कर सकें। गीक पिक्चर्स की यह पहल फिल्म की स्थायी विरासत को एक दिल छूने वाली श्रद्धांजलि है, जिसे इसके क्रॉस-कल्चरल सहयोग के लिए ग्लोबल लेवल पर भी सराहा गया है।
