Birthday Special: मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच हुआ झगड़ा, निरहुआ को पड़ा था थप्पड़
भोजपुरी स्टार रवि किशन और मनोज तिवारी की 13 साल तक कट्टर दुश्मनी रही। फिल्म गंगा जमुना सरस्वती के सेट पर हुई लड़ाई में थप्पड़ निरहुआ को पड़ा। अब दोनों राजनीति में सक्रिय हैं और भाजपा में साथ काम कर रहे हैं।
- Written By: अदिति भंडारी
मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच हुआ झगड़ा (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: एक म्यान में दो तलवार नहीं टिक सकती, ये कहावत तो सभी ने सुनी होगी। ये कहावत भोजपुरी के दो एक्टर पर एकदम सटीक बैठती है। उन स्टार को सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में नहीं, बल्कि हिंदी फिल्म जगत में भी सभी जानते हैं। वे कोई और नहीं, रवि किशन और मनोज तिवारी हैं। एक समय ऐसा था जब ये दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन हुआ करते थे। इनके बीच 36 का आंकड़ा हुआ करता था। अब भले ही वे दोनों साथ में मंच शेयर करते हैं, पर उस समय वे एक-दूसरे से सिर्फ झगड़ा करते थे। उनकी कट्टर दुश्मनी 13 साल तक रही। इस दुश्मनी का कारण था उनका स्टारडम।
उनकी लड़ाई का एक बहुत ही मशहूर किस्सा आज आपको बताते हैं, जिसमें झगड़ा तो उनका हुआ था, पर थप्पड़ तीसरे को पड़ा था। मनोज तिवारी और रवि किशन से यह किस्सा भोजपुरी फिल्म “गंगा जमुना सरस्वती” का है। इसमें दोनों स्टार्स के साथ दिनेश यादव निरहुआ भी थे। इस फिल्म के सेट पर दोनों दुश्मनों के बीच तगड़ी लड़ाई हो गई थी। इस किस्से का जिक्र निरहुआ ने कपिल शर्मा के शो में किया था। उन्होंने बताया कि झगड़ा तो दोनों के बीच हुआ था, लेकिन थप्पड़ मुझे खाना पड़ा था।
निरहुआ ने बताया कि इस फिल्म को बनने में पूरे 6 साल लगे थे। एक्टर ने बताया कि फिल्म “गंगा जमुना सरस्वती” के एक सीन को लेकर रवि और मनोज के बीच झड़प हो गई थी। इसमें रवि को चोर और मनोज को पुलिसवाला बनना था। इसमें एक एक्शन सीन शूट किया जाना था। शूट के दौरान रवि चाहते थे कि मनोज पहले थप्पड़ मारे, मनोज चाहते थे रवि पहले मारे। इनके इस झगड़े में मेकर्स ने भी हाथ खड़े कर दिए थे। तब इस लड़ाई का हल निरहुआ ने निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
‘वेलकम टू द जंगल’ के इवेंट में अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बोले- मौका मिला तो भोजपुरी फिल्मों में करूंगा काम
Pawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
Bhojpuri Music Trend: देसी तड़का, भोजपुरी अंदाज और करोड़ों व्यूज, बॉलीवुड पर छाया भोजपुरी का जादू…
Nirahua House Video: बालकनी, बड़ा आंगन और हरियाली का नजारा, Nirahua के गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल
इस सीन को उन्होंने बदलने की सलाह दी। सीन में एक बदलाव की सलाह दी, जिसमें उन्होंने बताया कि जब मनोज रवि को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाएंगे, तो बीच में वे आ जाएंगे और थप्पड़ निरहुआ को पड़ जाएगा। मेकर्स को यह सुझाव अच्छा लगा। इसके बाद आखिरकार वह फाइट सीक्वेंस शूट किया गया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बहरहाल, अब रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच की दुश्मनी खत्म हो गई है। दोनों एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं। अब दोनों ही भाजपा नेता हैं और दोनों ने कई बार मंच भी शेयर किया है।
