Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nirahua House Video: बालकनी, बड़ा आंगन और हरियाली का नजारा, Nirahua के गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल

Nirahua House Griha Pravesh: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने यूपी के गाजीपुर में एक बेहद आलीशान घर बनाया है, जहां उन्होंने अपनी पत्नी मंशा यादव के साथ गृह प्रवेश किया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 14, 2026 | 04:17 PM

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dinesh Lal Yadav Nirahua House: भोजपुरी इंडस्ट्री के बेताज बादशाह और जाने-माने राजनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ज्यादातर अपनी फिल्मों, गानों और राजनीतिक दौरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रील लाइफ में अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले निरहुआ रियल लाइफ में अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध और लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं।

इसी वजह है कि जब भी निरहुआ की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई खबर सामने आती है, तो उनके फैंस की उत्सुकता बहुत बढ़ जाती है। हाल ही में मशहूर अभिनेता निरहुआ ने अपने पैतृक निवास जिला गाजीपुर में बने एक नए और बेहद भव्य घर की झलक दिखाई है, जिसने इंटरनेट की दुनिया में आते ही तहलका मचा दिया है।

बालकनी से दिखता हरियाली का समंदर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नए वीडियो में निरहुआ खुद अपने चाहने वालों को अपना ये नया घर दिखा रहे है। घर के इस वीडियो की शुरुआत में निरहुआ अपने बड़े से मकान की छत से नीचे की तरफ उतरते हुए दिखाई देते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

शादी के 9 साल बाद भी माता-पिता नहीं बन पाए Monalisa और Vikrant Singh, IVF फेल होने पर छलका अभिनेता का दर्द

भोजशाला पहुंचे भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- सत्य स्वीकार करें, यह मां सरस्वती का मंदिर है

समंदर किनारे मस्ती करती दिखीं Monalisa, पुरानी तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

अपने ही गांव से शुरू हुई Pawan Singh की बायोपिक की शूटिंग, बड़े पर्दे पर दिखेगा संघर्ष से सफलता तक का सफर

इसके बाद वह आराम से टहलते हुए अपनी आलीशान और खुली बालकनी के हिस्से में आते हैं। जहां से खूबसूरत बात इसका व्यू है। जैसे ही कैमरा बाहर की तरफ घूमता है, वहां का प्राकृतिक नजारा किसी का भी मन मोह लेता है।

सालों बाद सामने आईं ग्लैमर से दूर रहने वाली मंशा

इस नए घर के बनने के साथ ही कुछ महीनों पहले निरहुआ के भाई इंद्रजीत यादव ने इंटरनेट पर गृह प्रवेश पूजा की कुछ बेहद खास और निजी तस्वीरें शेयर की थीं। इन पारिवारिक तस्वीरों की सबसे बड़ी और खास बात यह थी कि सालों के लंबे इंतजार के बाद निरहुआ की मंशा यादव पहली बार दुनिया के सामने नजर आईं।

ज्यादातर लोग भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर लोग उनकी रियल लाइफ के रिश्तों को लेकर भी अपवाह उड़ाते थे। लेकिन अब पत्नी मंशा यादव के साथ गृह प्रवेश की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर सभी झूठी अफवाहों पर फुलस्टोप लगा दिया है।

जब सलमान खान ने की थी निरहुआ की तारीफ

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ सिर्फ अपनी दमदार फिल्मों और शानदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव और डाउन-टू-अर्थ नेचर के लिए भी जाने जाते हैं। निरहुआ की यही खासियत एक बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को इतनी पसंद आ गई थी कि उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर भोजपुरी स्टार की जमकर तारीफ की थी। यह किस्सा उस समय का है जब निरहुआ सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ का हिस्सा बने थे।

Nirahua house photos go viral bhojpuri star griha pravesh glimpses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 04:17 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Bhojshala News
  • Nirahua

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.