आम आदमी से सुपरस्टार बने निरहुआ, जानें दिनेश लाल यादव की संघर्षभरी कहानी
Dinesh Lal Yadav Career: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक आम इंसान से स्टार बनने तक लंबा सफर तय किया है। निरहुआ ने 2003 में गाने ‘निरहुआ सटल रहे’ से पहचान बनाई।
- Written By: सोनाली झा
आम आदमी से सुपरस्टार बने निरहुआ
Dinesh Lal Yadav Struggle: भोजपुरी सिनेमा में जब भी लोकप्रिय कलाकारों की बात होती है तो दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का नाम सबसे ऊपर आता है। बिहार-उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकलकर मुंबई तक अपनी पहचान बनाने वाले निरहुआ ने मेहनत, संघर्ष और लगन से सफलता की वो कहानी लिखी है, जो आज हर उभरते कलाकार के लिए प्रेरणा है।
दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत बतौर भोजपुरी सिंगर की थी। साल 2003 में रिलीज़ हुआ उनका गाना ‘निरहुआ सटल रहे’ ने पूरे उत्तर भारत में धूम मचा दी थी। इसी गाने की लोकप्रियता के बाद उन्हें निरहुआ नाम मिला, जो आगे चलकर उनकी पहचान बन गया। तीन साल बाद, साल 2006 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से एक्टिंग में कदम रखा।
दिनेश लाल यादव की करियर
फिल्म सुपरहिट रही और दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की कर ली। उस समय रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे बड़े स्टार्स का दबदबा था, लेकिन निरहुआ ने अपनी अलग पहचान बनाई। पहली फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं जैसे कि ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘राजा बाबू’, ‘बॉर्डर’, और ‘सिपाही’। आज निरहुआ न सिर्फ एक्टर बल्कि सिंगर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी जाने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
दिनेश लाल यादव की ऑनस्क्रीन जोड़ी
दिनेश लाल यादव की ऑनस्क्रीन जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ दर्शकों को बेहद पसंद आती है। दोनों ने करीब 25 फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों की केमिस्ट्री को भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी कहा जाता है। दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वह एक मिडिल क्लास किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता किसान हैं और भाई प्रवेश लाल यादव भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं।
ये भी पढ़ें- आशुतोष राणा ने दी गायक जुबीन गर्ग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बोले- उनका होना ही सार्थक है
ऑनस्क्रीन जोड़ी की शादी
साल 2000 में निरहुआ ने मंशा देवी से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं। हालांकि उनका परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है। आज निरहुआ न केवल भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं, बल्कि एक राजनेता और लोकसभा सांसद के रूप में भी सक्रिय हैं। उनकी यात्रा यह साबित करती है कि प्रतिभा और मेहनत के आगे कोई सीमा नहीं होती।
