BAFTA 2026 रेड कार्पेट पर छाया आलिया भट्ट का ग्लैमरस लुक, बेटी राहा से एक्ट्रेस को मिली प्रेरणा
BAFTA Awards 2026: आलिया भट्ट ने सिल्वर सीक्विन गाउन और फॉक्स-फर स्टोल से बाफ्ता के रेड कार्पेट पर तहलका मचाया। बेटी राहा से मिली प्रेरणा ने उनका लुक और भी खास बना दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Bafta 2026 Red Carpet Look: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित बाफ्ता अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रेजेंटर के रूप में शिरकत करने पहुंची आलिया ने न केवल अपने अभिनय की क्षमता से बल्कि अपने स्टाइल और लुक्स से भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुर्खियां बटोरी। उनका यह लुक क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिलाता है और खासकर मरिलिन मुनरो से प्रेरित है।
सिल्वर सीक्विन गाउन में आलिया भट्ट का क्लासी लुक
आलिया ने गुइची का कस्टम सिल्वर सीक्विन गाउन पहना था, जो उनके स्टाइल और आत्मविश्वास को परफेक्ट तरीके से दिखाता है। गाउन का हॉल्टर-नेक डिजाइन उनके स्लिम और आधुनिक सिल्हूट को उभारता है। इसके अलावा गाउन में ड्रामेटिक ओपन-बैक और साइड कटआउट डिटेल्स भी शामिल हैं, जिससे यह क्लासिक हॉलीवुड लुक को आधुनिक ट्रेंड के साथ जोड़ता है। यह लुक रेड कार्पेट पर पूरी तरह स्टेटमेंट मेकिंग साबित हुआ।
मरिलिन मुनरो के स्टाइल को ध्यान में रखते हुए आलिया भट्ट ने सफेद वॉल्यूमिनस फॉक्स-फर स्टोल कैरी किया। यह सिल्वर सीक्विन गाउन के शार्प शिमर के साथ शानदार कंट्रास्ट बनाता है और उनके लुक को क्लासिक और रॉयल टच देता है। इस तरह की डिटेल्स ने रेड कार्पेट पर आलिया के लुक को हाई-प्रोफाइल बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
हॉलीवुड में दिशा पाटनी की एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में मिली बड़ी भूमिका, बताया कैसे मिला ऑफर
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
ज्वैलरी और मेकअप का दिखा परफेक्ट मेल
आलिया ने लंबे डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स पहने, जो गाउन के कूल टोन के साथ खूबसूरती से मेल खा रहे थे। उन्होंने सिंपल रिंग्स चुनीं, ताकि फोकस उनके स्टेटमेंट गाउन और स्टोल पर ही रहे। बाल साइड पार्ट और सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किए गए थे, जिससे लुक टाइमलेस और एलिगेंट लग रहा था। मेकअप में ड्यूइ स्किन, सॉफ्ट ब्राउन स्मोकी आई और ग्लॉसी लिप शामिल थे, जो उनके ग्लैमर को यंग और सॉफिस्टिकेटेड बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- मिहिर के सामने खुलेगा क्या नॉयना का सच, वृंदा का मास्क हटाएगा रणविजय, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
बेटी राहा से मिली प्रेरणा
आलिया ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनकी बेटी राहा उनके प्रेरणा का मुख्य केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि राहा को बढ़ते हुए देखना उनके लिए असली जादू है। आलिया ने यह भी बताया कि घर पर राहा के होने से उन्हें अपने काम में और बेहतर करने और अपनी सीमाओं को पार करने की हिम्मत मिलती है। फिलहाल बाफ्टा 2026 में आलिया भट्ट का यह ग्लैमरस और क्लासिक हॉलीवुड इंस्पायर्ड लुक उनके फैंस के लिए यादगार साबित हुआ और रेड कार्पेट पर उन्होंने अपने स्टाइल की अलग ही छाप छोड़ी।
