झूठी निकली निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के ब्रेकअप की खबरें, म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए किया ड्रामा

Nikki Tamboli And Arbaaz Patel के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। अब दोनों की नई सोशल मीडिया पोस्ट से खुलासा हुआ कि यह सब उनके म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन का हिस्सा था।
Nikki Tamboli Arbaaz Patel
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Nikki Tamboli Arbaaz Patel Fake Breakup: रियलिटी शो बिग बॉस मराठी सीजन 5 से फेमस हुई जोड़ी निक्की तंबोली और अरबाज पटेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों पहले इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी।

हाल ही में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। जिससे साफ हो गया है कि दोनों आज भी रिश्ते में हैं और उनके ब्रेकअप का ड्रामा बिल्कुल झूठा था। हालांकि इस खबर से दोनों को जमकर लाइमलाइट मिल चुकी है।

म्यूजिक वीडियो के लिए किया ब्रेकअप का ड्रामा

हाल ही में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि हम जानते हैं कि हमने आपको कन्फ्यूज़ कर दिया था, लेकिन अब कहानी आखिरकार सामने आ गई है। इस पोस्ट के माध्यम से दोनों ने अपने म्यूजिक वीडियो किसी और की गली का वीडियो भी शेयर किया है।

एक-दूसरे को किया था अनफॉलो

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, दोनों ने इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

Nikki Tamboli Arbaaz Patel
Bhojpuri Bawaal: दर्द में झलके काजल राघवानी के आंसू, पिताजी को याद कर भावुक हुई भोजपुरी एक्ट्रेस

अरबाज की चीटिंग वाली पोस्ट

एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अरबाज पटेल ने सोशल मीडिया पर चीटिंग से जुड़ी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने पार्टनर को धोखा देने और फिर उससे प्यार का इजहार करने को रिश्ते के प्रति अनादर बताया था। उनकी इस पोस्ट को निक्की तंबोली के साथ जोड़कर देखा जाने लगा था।

बिग बॉस मराठी 5 में शुरू हुई लव स्टोरी

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5 के दौरान हुई थी। शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया था। निक्की ने अपने परिवार वालों से बगावत करके अरबाज पटेल के साथ रिश्ते में आने का फैसला लिया था। निक्की ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शो में जाने से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह वहां अपना पार्टनर ढूंढेंगी। स्टेज पर अरबाज को देखने के बाद उन्हें लगा था कि शायद वही उनके लिए सही इंसान हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com