बिग बॉस 20 में खुलेंगे आमिर खान के परिवार के राज? फैसल खान की एंट्री की खबरों ने बढ़ाई हलचल

Faisal Khan Bigg Boss 20: आमिर खान के भाई फैसल खान के बिग बॉस के आने वाले सीजन में शामिल होने की खबरें आ रही हैं, जिससे उनके और आमिर के पुराने पारिवारिक विवाद फिर चर्चा में आ गए हैं।
Faisal Khan Bigg Boss 20
आमिर खान और फैसल खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aamir Khan Brother Faisal Khan: रियलिटी टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर और विवादित शो बिग बॉस एक बार फिर नए सीजन की तैयारियों को लेकर सुर्खियों में है। मेकर्स इस बार ऐसे चेहरों को घर में लाने की कोशिश कर रहे हैं जिनकी अपनी एक अलग कहानी रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान के भाई फैसल खान का नाम सबसे ऊपर उभरकर सामने आ रहा है। खबरों के अनुसार मेकर्स ने फैसल खान से संपर्क किया है, जिसके बाद से ही मनोरंजन जगत में हलचल मच गई है।

अचानक बिग बॉस के घर में एंट्री की खबरों से मचा तहलका

मनोरंजन गलियारों में चल रही ताजा चर्चाओं के अनुसार बिग बॉस की टीम फैसल खान को शो का हिस्सा बनाने के लिए काफी उत्सुक है। फैसल खान लंबे समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में मशगूल रहे हैं। ऐसे में छोटे पर्दे के सबसे बड़े रिएलिटी शो में उनकी संभावित एंट्री दर्शकों के लिए काफी उत्सुकता पैदा करने वाली है। यदि वे इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं तो यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि वे कैमरे के सामने अपनी पर्सनल और अनुभवों को किस तरह पेश करते हैं।

आमिर खान के साथ पुराने पारिवारिक विवादों की रही है लंबी दास्तान

फैसल खान और उनके बड़े भाई आमिर खान के रिश्ते हमेशा से उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। कई साल पहले फैसल ने अपनी ही परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने आमिर खान पर अपनी स्वतंत्रता छीनने और घर में नजरबंद रखने का दावा किया था। इतना ही नहीं, संपत्ति और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक कानूनी लड़ाई भी कोर्ट तक पहुंची थी, जिसमें फैसल ने अपनी स्वायत्तता की लड़ाई जीती थी। हालांकि हाल के सालों में दोनों भाइयों के बीच कड़वाहट कुछ हद तक कम हुई थी, लेकिन इस नए मोड़ ने पुराने किस्सों को फिर ताजा कर दिया है।

Faisal Khan Bigg Boss 20
‘दृश्यम 3’ में फिर दिखेगा विजय सालगांवकर का जलवा, अजय देवगन का दमदार फर्स्ट लुक जारी

रियलिटी शो के मंच पर सच बयां करेंगे फैसल खान

बिग बॉस का मंच हमेशा से उन हस्तियों के लिए अपनी बात रखने का माध्यम रहा है, जो मुख्यधारा के मीडिया से दूर हो चुके हैं। यदि फैसल खान शो में कदम रखते हैं तो जाहिर तौर पर उनसे उनके परिवार और आमिर खान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। दर्शकों की निगाहें भी इसी बात पर टिकी होंगी कि क्या आमिर खान के भाई फैसल खान घर के अंदर अपने पारिवारिक अतीत पर खुलकर बात करेंगे या खुद को विवादों से बचाकर खेल पर ध्यान देंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com