Nick Jonas Video: निक जोनस ने हाथ में पहना प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र, फैंस बोले- जीजू ग्रीन फॉरेस्ट हैं
Priyanka Chopra Film: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की द ब्लुफ प्रमोट करते हुए हाथ में उनका मंगलसूत्र पहन लिया, जिसे ब्रेसलेट की तरह दिखाया। वीडियो में निक ने ब्लडी एम कॉकटेल बनाकर प्रियंका को पेश किया।
- Written By: सोनाली झा
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
Nick Jonas Wearing Priyanka Chopra Mangalsutra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही वजहों से हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके पति, हॉलीवुड और म्यूजिक स्टार निक जोनस ने ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी और फैंस का दिल जीत लिया। यह वीडियो प्रियंका की अपकमिंग फिल्म द ब्लुफ को प्रमोट करने के लिए बनाया गया था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनस ने फिल्म के कैरेक्टर ब्लडी एम से इंस्पायर होकर एक खास कॉकटेल तैयार किया और प्रियंका को पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में प्रियंका का मंगलसूत्र पहना हुआ था, जिसे ब्रेसलेट की तरह दिखाया गया। इस छोटे से स्टाइलिश अंदाज ने फैंस को बेहद भावुक कर दिया। एक फैन ने लिखा कि निक जीजू ग्रीन फॉरेस्ट हैं, जबकि दूसरे ने कमेंट किया कि ओह उन्होंने मंगलसूत्र पहना है यार।
निक जोनस ने शेयर किया वीडियो
निक ने वीडियो में मजेदार अंदाज में कहा कि दोस्तों, ये अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रियंका की फिल्म द ब्लुफ का प्रीमियर है। मैंने इसे दो बार देखा और बहुत मजा आया। उनके कैरेक्टर का नाम ब्लडी एम है, इसलिए मैंने इस कॉकटेल को उसी के नाम पर बनाया। प्रियंका भी इस पर मुस्कुराईं और निक की तारीफ की है कि तुम्हारी रेसिपी सबसे अच्छी है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
प्रियंका और निक की केमिस्ट्री
फैंस ने इस वीडियो पर जमकर प्यार और रिएक्शन दिया। केवल फिल्म को प्रमोट करना ही नहीं, बल्कि निक का यह छोटा-सा इशारा उनके रिश्ते की मिठास को भी दर्शाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने दोनों की केमिस्ट्री और निक के प्यारे अंदाज को वायरल कर दिया। प्रियंका चोपड़ा का और निक जोनस की जोड़ी हमेशा ही सबके लिए प्रेरणा रही है। चाहे वह अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स की रेड कार्पेट हो या सोशल मीडिया वीडियो, दोनों साथ में अपने प्यार और प्रोफेशनल अपील को साझा करते रहते हैं।
निक जोनस का मंगलसूत्र ब्रेसलेट ट्रेंड हुआ वायरल
इस वीडियो ने फिर से यह साबित कर दिया कि दोनों एक-दूसरे का पूरा सपोर्ट करते हैं। फिल्म द ब्लुफ को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा और फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। वहीं, निक जोनस का यह मंगलसूत्र ब्रेसलेट ट्रेंड बन गया है और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। इस तरह, प्रियंका और निक ने न केवल अपनी फिल्म के लिए प्रमोशन किया, बल्कि अपने रिश्ते की मिठास भी सबके सामने पेश की।
