साले की शादी के लिए इंडिया पहुंचे जीजा, निक जोनस के आगमन पर जमकर हुआ स्वागत
साले की शादी में शरीक होने के लिए निक जोनस इंडिया पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। निक जोनस का परिवार पहले से ही शादी की रस्मों में शामिल हो रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
साले की शादी में शरीक होने के लिए निक जोनस इंडिया पहुंच गए हैं
मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए पूरा परिवार इकट्ठा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के साथ भाई के शादी की रस्मों में नजर आई, तो वहीं अब निक जोनस भी साले की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया आ गए हैं। मुंबई के एयरपोर्ट पर वह दिखाई दिए, तो सोशल मीडिया पर लोग बोलने लगे जीजा जी आ गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।
निक जोनस मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी का अभिवादन स्वीकार करते हुए नजर आए। एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए रोनित रॉय के रिश्तेदार दीपक सिंह पहुंचे हुए थे। रोनित रॉय स्टार्स की सिक्योरिटी को संभालते हैं और दीपक सिंह भी इस काम में उनका हाथ बटाते हैं। निक जोनस तो शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर अब लोग उनके आने पर यह कह रहे हैं, जीजा जी की कमी थी अब वह भी पूरी हो गई है।
ये भी पढ़ें- सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई पद्मावत, SLB प्रोडक्शन्स ने शानदार री-रिलीज़ का मनाया जश्न
सम्बंधित ख़बरें
Paris Fashion Week 2026: पेरिस फैशन वीक में छाए प्रियंका-निक, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
हुमा कुरैशी ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘बहुत कूल’, बोलीं- मौका मिला तो उनका इंस्टाग्राम देखना चाहूंगी
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ की शूटिंग शुरू, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म से सामने आई पहली झलक
प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने पूरे परिवार के साथ भाई की शादी को एंजॉय कर रही है। शादी की रस्मों में प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार ही, नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा के ससुराल के लोग भी नजर आ रहे हैं। मेहंदी और हल्दी का जश्न धूमधाम से मनाया जा चुका है। वहीं इस जश्न में प्रियंका चोपड़ा के फैंस को निक जोनस की कमी महसूस हो रही थी और अब निक जोनस भी शादी में शरीक होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। वैसे एक पुरानी कहावत भी है ‘सारी खुदाई एक तरफ जोरु का भाई एक तरफ’, कहा जाता है कि निक जोनस और सिद्धार्थ चोपड़ा के बीच बेहद अच्छा बॉन्ड है।
