- Hindi News »
- Entertainment »
- Neetu Singh Targets Katrina Kaif Fans Furious
नीतू सिंह ने कटरीना कैफ पर साधा निशाना, भड़के फैंस
- Written By: सुनीता पांडे

Photo: Twitter
मुंबई: रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का रिश्ता भले ही सालों पहले टूट गया हो, लेकिन रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर कैटरीना के साथ अपने रिश्ते की खटास को भूलने के लिए तैयार नहीं दिखती। हाल ही में नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बिना कैटरीना का नाम लिए खूब खरी-खोटी सुनाई है। इस पोस्ट को देख कैटरीना कैफ के फैंस नीतू कपूर से काफी नाराज नज़र आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कसा तंज
सम्बंधित ख़बरें
नीतू कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बोर्ड की फोटो शेयर करते हुए तंज कसा है। इस बोर्ड पर लिखा है, ‘ क्योंकि उसने आपको 7 साल तक डेट किया है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपसे शादी ही करेगा। डेटिंग में शादी की गारंटी नहीं देने को धोखा नहीं माना जा सकता।’ आगे नीतू कपूर लिखती हैं ‘मेरे अंकल ने 6 साल तक डॉक्टरी की पढ़ाई की है, लेकिन आज वो एक डीजे हैं।’
रणबीर पर लगाया था आरोप
बता दें कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का रिलेशन सात सालों तक चला और फिर टूट गया। रिश्ते खत्म होने के बाद कैटरीना ने रणबीर पर बेवफाई और धोखा देने का आरोप लगाया था। ऐसा लगता है कि नीतू कपूर आज भी कैटरीना को माफ करने को तैयार नहीं है। लेकिन नीतू कपूर के इस रवैये से सोशल मीडिया पर खासी नाराजगी दिख रही है।
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘नीतू कपूर ने कभी कैटरीना कैफ को पसंद नहीं किया। लेकिन आज जब कैटरीना खुशी-खुशी अपनी लाइफ जी रही है, तो भला नीतू कपूर क्यों कैटरीना की आलोचना कर रही है.?
Neetu singh targets katrina kaif fans furious
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संसद रत्न पुरस्कार 2026: महाराष्ट्र के इन 5 सांसदों का बजा डंका, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
May 25, 2026 | 02:46 PMसीहोर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम; आम जनता में भारी आक्रोश
May 25, 2026 | 02:45 PMPune Water Crisis: पुणे में पानी संकट गहराया, 77 लाख आबादी के लिए 6.5 टीएमसी पानी की कमी
May 25, 2026 | 02:44 PMसामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PMनागपुर: पांचपावली क्रॉसिंग पर बढ़ा खतरा, बजता रहता सायरन अनसुना करते चालक
May 25, 2026 | 02:35 PMMP में एक-एक बूंद के लिए संघर्ष: गहरी खाईं से पानी निकालती दिखीं बच्चियां; वीडियो देख लोग हुए भावुक
May 25, 2026 | 02:35 PMमोरबे डैम में सिर्फ 19% पानी बचा, नवी मुंबई के कई इलाकों में हफ्ते में दो दिन बंद रहेगी सप्लाई
May 25, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM














