Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीना गुप्ता ने बताया महाकुंभ यात्रा का अनुभव, बोलीं- मैं वर्षों से यहां आना चाहती थी…

नीना गुप्ता ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले का दौरा किया। उनके साथ एक्टर संजय मिश्रा भी दिखाई दिए। दोनों ने साथ में महाकुंभ में डुबकी लगाए। नीना ने बताया कि मैं वर्षों से यहां आना चाहती थी। यह एक अनूठा अनुभव था।

  • By सोनाली झा
Updated On: Feb 07, 2025 | 06:34 PM

नीना गुप्ता ने बताया महाकुंभ यात्रा का अनुभव

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले का दौरा किया और इस भव्य आध्यात्मिक समागम के लिए अपनी श्रद्धा और प्रशंसा व्यक्त की। अभिनेत्री ने कुंभ मेले में अपनी यात्रा को अनोखा अनुभव बताया और बताया कि यह उनकी इच्छा सूची में वर्षों से था। नीना गुप्ता ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं वर्षों से यहां आना चाहती थी। यह एक अनूठा अनुभव था। आखिरकार, मैंने आज यहां डुबकी लगाई।

नीना गुप्ता ने आगे बताया कि यहां का माहौल अद्भुत है। मैंने अपने जीवन में इससे बड़ी भीड़ कभी नहीं देखी… मैं इतने बड़े आयोजन के लिए सरकार से प्रभावित हूं। हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन, महाकुंभ मेला पवित्र नदियों गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि नीना गुप्ता के साथ संजय मिश्रा के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई।

ये भी पढ़ें- सनम तेरी कसम री-रिलीज: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

सम्बंधित ख़बरें

अशोक पंडित ने की नीना गुप्ता की जमकर तारीफ, बताया यंग जेनरेशन के लिए प्रेरणा

महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा संग रचाई ‘दूसरी शादी’, ट्रेलर लॉन्च पर हुआ मजेदार ड्रामा

जब संजय मिश्रा ने अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में जाने से किया था इनकार, जानें दिलचस्प किस्सा

प्राडा पर फिर बरसी कोल्हापुरी चप्पल, लक्ष्मीकांत बेर्डे का गिफ्ट पहन इतराई नीना

2022 में रिलीज़ हुई वध एक अनोखी थ्रिलर थी, जिसने अपनी दमदार कहानी और संजय मिश्रा व नीना गुप्ता की शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधकर रखा। अब दिलचस्प बात यह है कि प्रोड्यूसर्स लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने इस फिल्म के स्पिरिचुअल सीक्वल वध 2 की घोषणा कर दी है। इस बार भी कहानी में रोमांच बरकरार रहेगा और संजय मिश्रा व नीना गुप्ता एक बार फिर अपनी जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं।

‘वध 2’ का निर्देशन जसपाल सिंह संधू कर रहे हैं और ये फिल्म पहले पार्ट की तरह ही कहानी और एक्टिंग को और भी दमदार बनाने की कोशिश करेगी, जो पहले वाली फिल्म को दर्शकों का फेवरेट बना गई थी। दिलचस्प बात ये है कि ‘वध’ शब्द खुद में हिंदू पुराणों की उस भावना को समाहित करता है, जिसमें देवता राक्षसों को हराते हैं, जो बुराई (वध) का सही तरीके से अंत दर्शाता है, न कि हत्या।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान का बेटा आर्यन कितने रुपये में बेचता है एक शराब की बोतल

Neena gupta spoke on maha kumbh yatra i wanted to come here for years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 06:34 PM

Topics:  

  • Maha Kumbh
  • Neena Gupta
  • Sanjay Mishra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.