Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सिद्धू पाजी की धांसू वापसी, अर्चना पूरन सिंह से ज्यादा ले रहे फीस! जानकर उड़ जाएंगे होश

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी से फैंस की एक्साइटमेंट काफी तेज हो गई है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि अर्चना पूरन सिंह से भी ज्यादा सिद्धू फीस चार्ज कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं दोनों की फीस।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 15, 2025 | 08:21 PM

नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना सिंह पूरन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा का शो हर बार लोगों को हंसी का डोज देता है। टीवी पर सालों तक राज करने के बाद, अब उनका शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी दर्शकों का दिल जीत चुका है। तीन हिट सीजन के बाद अब शो का चौथा सीजन दर्शकों के सामने आने वाला है और इस बार की सबसे बड़ी खासियत है कि नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी।

जी हां, करीब छह साल के लंबे गैप के बाद नवजोत सिंह सिद्धू इस कॉमेडी शो का हिस्सा बन रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह शो में बतौर जज नजर आएंगे और वो भी अर्चना पूरन सिंह के साथ। लंबे वक्त से जज की कुर्सी संभाल रही अर्चना के साथ अब सिद्धू का बैठना दर्शकों के लिए खास ट्रीट साबित हो सकता है।

शो के पहले एपिसोड में मेहमान के तौर पर सलमान खान नजर आएंगे। एपिसोड का एक छोटा सा वीडियो क्लिप पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

सम्बंधित ख़बरें

सिद्धांत चतुर्वेदी संग सलमान खान की भांजी फरमाएंगी रोमांस, अलीजेह अग्निहोत्री के हाथ लगी बड़ी फिल्म

Bhooth Bangla First Song: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद लौटी, ‘भूत बंगला’ का पहला गाना रिलीज

उर्फी जावेद ने पहन लिया केक वाला ड्रेस, जमकर हो रही हैं ट्रोल, यूजर्स बोले- अरे भाई, ये क्या खा रही है…

सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी

सिद्धू की वापसी को लेकर फैंस में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। उनकी शायरियां और ठहाकों से भरी बातें शो का पुराना रंग वापस ले आएंगी। वहीं अर्चना अपनी हंसी और मजाकिया अंदाज से पहले ही दर्शकों का दिल जीतती रही हैं।

ये भी पढ़ें- फादर्स डे पर बेटी वामिका ने पिता विराट कोहली के लिए लिखा प्यारा नोट, अनुष्का शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

अब जब दोनों की मौजूदगी की बात हो रही है, तो दर्शकों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर इन दोनों की फीस कितनी है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्चना पूरन सिंह एक एपिसोड के लिए करीब 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करती हैं। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं दूसरी तरफ मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू अर्चना पूरन सिंह से ज्यादा फीस लेते हैं। इस शो के लिए वह 30 से 40 लाख रुपये प्रति एपिसोड फीस लेते हैं। इतने लंबे ब्रेक के बाद सिद्धू की वापसी शो को एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिलाने वाली है। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धू और अर्चना की साथ मौजूदगी से कॉमेडी की कुर्सी पर किसकी पकड़ भारी पड़ती है।

Navjot singh sidhu charges more than archana puran singh in the great indian kapil show fee details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2025 | 08:21 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Navjot Singh Sidhu
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.