राष्ट्रपति मुर्मू ने फिल्म स्टार्स से की खास अपील, बोलीं- सेहत के लिए हानिकारक चीजों का प्रचार न करें

National Film Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्मी स्टार्स को सम्मानित करने के साथ ही एक बेहद अहम संदेश दिया।
President Droupadi Murmu National Film Awards
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

President Droupadi Murmu National Film Awards: गुजरात के केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की एक ऐतिहासिक शाम सजी। इस बार दिल्ली के पारंपरिक माहौल से दूर एक बिल्कुल नए परिवेश में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के कई बड़े नामों को उनकी उत्कृष्ट कला के लिए सम्मानित किया गया। दोपहर 3 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस गरिमामयी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

फिल्मी स्टार्स से राष्ट्रपति ने की यह खास अपील

नेशनल फिल्म अवॉर्ड देने के बाद अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के बड़े एक्टर्स से एक बहुत ही संवेदनशील अपील की। उन्होंने कहा कि फिल्मी हस्तियों का प्रभाव देश की नई पीढ़ी और युवाओं पर बहुत गहरा पड़ता है। जब कोई बड़ा स्टार अपनी अनुशासित जीवन शैली के बारे में बात करता है, तो लोग उसकी बात सुनते हैं और उसको फॉलो करते हैं।

राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि कलाकारों को किसी भी ऐसे ब्रांड या प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं करना चाहिए जो मानव शरीर और सेहत के लिए हानिकारक हो। उनके अनुसार एक असली स्टार की जिम्मेदारी समाज में केवल रोशनी और सकारात्मकता फैलाना है, अंधकार नहीं।

नेशनल अवॉर्ड जूरी में महिलाओं की भागीदारी पर जोर

कार्यक्रम में महिला कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रपति ने एक और अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में महिलाओं की संख्या काफी बड़ी है, जो बेहद गर्व की बात है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इच्छा जताई की कि अवॉर्ड का फैसला लेने वाले जूरी पैनल में भी महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उनके मुताबिक समाज और कला के हर पहलू में महिलाओं के दृष्टिकोण को शामिल किया जाना बेहद जरूरी है।

President Droupadi Murmu National Film Awards
सिर्फ सम्मान नहीं, लाखों का कैश प्राइज भी! नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेताओं को मिलते हैं ये खास इनाम

दिग्गजों स्टार को मिला भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान यानी दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिला। 5 दशकों से ज्यादा लंबे अपने शानदार सफर में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में यादगार एक्टिंग करने वाले अनंत नाग को जब यह सम्मान दिया गया तो पूरा प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

वहीं युवा पीढ़ी के फेमस कलाकारों में कार्तिक आर्यन और यामी गौतम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com