कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए मिला सम्मान, अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, देखें फोटोज

72nd National Film Awards 2026 में ममूटी और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर, जबकि यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।
72nd National Film Awards 2026
72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2026(सौ. @PIBAhmedabad)
Updated on
72nd National Film Awards 2026
भूल भूलैया में रूह बाबा बनकर दर्शकों को डराने और हंसाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। ये कार्तिक आर्यन के फिल्मी करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। फिल्म चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन ने पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था। (सौ. PIBAhmedabad)
72nd National Film Awards 2026
यामी गौतम को फिल्म आर्टिकल 370'के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में यामी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान भी मिला है। इसका निर्माण आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने किया।(सौ.@PIBAhmedabad)
72nd National Film Awards 2026
साल 1973 में फिल्म संकल्प से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले दिग्गज कलाकार अनंत नाग को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरा करने के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अनंत नाग ने लगभग 5 दशकों तक फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग से अमित छाप छोड़ी है। साल 2025 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था।(सौ. @PIBAhmedabad)
72nd National Film Awards 2026
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य धर के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह बेहद खास रहा। उनकी फिल्म आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में आदित्य धर ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान ग्रहण किया।(सौ. @PIBAhmedabad)
72nd National Film Awards 2026
अभिनेता संजय मिश्रा को अपनी फिल्म 'भक्षक' में शानदार एक्टिंग के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में संजय मिश्रा ने भास्कर सिन्हा का किरदार निभाया था। (सौ. @PIBAhmedabad)
72nd National Film Awards 2026
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में 2 अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। उन्हें फिल्म रायन के लिए बेस्च तमिल फिल्म और फिल्म कैप्टन मिलर के लिए स्पेशल मेंशन अवॉर्ड से नवाजा गया। (सौ. @PIBAhmedabad)
72nd National Film Awards 2026
स्वतंत्रता सेनानी स्वातंत्र्यवीर सावरकार के जीवन पर आधारित फिल्म वीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा को बेस्ट डायरेक्टर डेब्यू के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में रणदीप हु्ड्डा ने ही वीर सावरकर की भूमिका भी निभायी थी। सौ. @PIBAhmedabad)
72nd National Film Awards 2026
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ममूटी ने फिर से एक बार इतिहास रच दिया है। गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में सुपरस्टार ममूटी को फिल्म ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काफी गर्मजोशी के साथ एक्टर ममूटी को ये अवॉर्ड सौंपा। जैसे ही एक्टर ममूटी स्टेज पर पहुंचे, वैसे ही कार्यक्रम में मौजूद ऑडियंस ने उन्हें स्टैडिंग ओवेशन देकर सम्मान का प्रदर्शन किया। (सौ. @PIBAhmedabad)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com