नरेंद्र मोदी ने बताया देवानंद और किशोर कुमार को भारी पड़ी थी इंदिरा गांधी से बगावत
नरेंद्र मोदी ने संसद में बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया है और बताया है कि बॉलीवुड के कई कलाकारों को इंदिरा गांधी से बगावत करना भारी पड़ गया था।
- Written By: अनिल सिंह
इंदिरा गांधी ने देवानंद की फिल्मों पर क्यों लगाई थी पाबंदी: नरेंद्र मोदी
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और बताया कि इंदिरा गांधी की तानाशाही इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने कलाकारों के अभिव्यक्ति की आजादी को भी खतरे में डाल दिया था। बलराज साहनी को जेल भेज दिया गया। देवानंद जैसे कलाकार की फिल्मों पर बैन लगाया गया और किशोर कुमार के गाने पर पाबंदी लगा दी गई। मौजूदा संसद सत्र में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बात कहि है। आइए जानते हैं क्या है मामला।
बलराज साहनी ने खुद अपनी आत्मकथा ‘मेरी फिल्मी आत्मकथा’ में इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें 3 महीना जेल में बिताना पड़ा था। दरअसल वह एक फिल्म ‘हलचल’ में जेलर का किरदार निभाने वाले थे उसके लिए उन्होंने आर्थर रोड जेल में कुछ दिन बिताने का फैसला लिया था। इसी के दौरान वह एक जुलूस में चले गए थे। जुलूस में हिंसा भड़क गई और पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। उस वक्त बलराज साहनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि इस किताब में उन्होंने इंदिरा गांधी की तानाशाही का जिक्र नहीं किया था।
ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस नहीं सनातनी बनकर महाकुंभ पहुंची ईशा गुप्ता, सादगी देख कायल हुए फैंस
सम्बंधित ख़बरें
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
देवानंद खुलकर इंदिरा गांधी की इमरजेंसी का विरोध करते हुए नजर आए। उन्होंने कई बार इंदिरा गांधी के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया था। इससे चिढ़कर इंदिरा गांधी ने उनकी फिल्मों पर पाबंदी लगाना शुरू कर दिया था, खुद इस बात का जिक्र देवानंद ने अपनी आत्मकथा में किया है। वहीं किशोर कुमार के बारे में यह जानकारी मिली है कि उन्होंने इंदिरा गांधी के एक कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया था, जहां उन्हें कांग्रेस की तारीफ में गाना गाना था। इसके बाद इंदिरा गांधी ने ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाले किशोर कुमार के सभी गानों पर पाबंदी लगा दी थी।
