Nandini Gupta Wins Hearts At Miss World 2025 As She Tributes To Late Designer Rohit Bal
नंदिनी गुप्ता ने मिस वर्ल्ड 2025 में जीता सबका दिल, दिवंगत डिजाइनर रोहित बल को दिया ट्रिब्यूट
नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 108 प्रतियोगियों के बीच भारतीय सुंदरी नंदिनी गुप्ता ने सभी का दिल जीत लिया है। वह दिवंगत डिजाइनर रोहित बल को ट्रिब्यूट देते नजर आई हैं।
मिस वर्ल्ड 2025 में नंदिनी गुप्ता ने जीता सबका दिल
Follow Us
Follow Us :
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई है। भारत का प्रतिनिधित्व कर रही नंदिनी गुप्ता से देश को उम्मीदें हैं। वह मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन इस बार भारत में ही हो रहा है। नंदिनी गुप्ता ने प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान भारतीय झंडा लहराकर देश को गौरवान्वित किया। तो वहीं वह कॉन्टेस्ट में डिजाइनर रोहित बल के कॉस्ट्यूम पहने हुए नजर आई और इस माध्यम से उन्होंने दिवंगत भारतीय डिजाइनर को श्रद्धांजलि दी है।
भारत के हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 7 मई से लेकर 31 मई तक यह प्रतियोगिता चलने वाली है। 31 मई को 108 प्रतियोगियों में से किसी एक को मिस वर्ल्ड का खिताब मिल जाएगा। भारत की नंदिनी गुप्ता भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।
कौन हैं नंदिनी गुप्ता
नंदिनी गुप्ता को 2023 में फेमिना मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था और उस हिसाब से वह मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। नंदिनी गुप्ता का जन्म राजस्थान के कोटा शहर में हुआ है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मैं कोटा के एक छोटे से गांव में पैदा हुई। मेरे पिता किसान हैं। मेरी मां हाउसवाइफ है और मेरी छोटी बहन पढ़ रही है और उसी गांव में रहते हुए उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। 14 साल तक कोटा में रहने के बाद वह बाद में मुंबई आ गई। मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है और वह अब मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
Nandini gupta wins hearts at miss world 2025 as she tributes to late designer rohit bal