Nandamuri Balakrishna Birthday: परिवार के साथ निभाए ऐसे किरदार, जिन्हें जानकर हो जाएंगे हैरान

Nandamuri Balakrishna Birthday Story: तेलुगू सिनेमा के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन पर जानेगें उनकी लाइफ के ऐसे फिल्मी किस्से, जहां उन्होंने अपने पारिवारिक रिश्तों को पूरी तरह बदल दिया था।
Nandamuri Balakrishna Birthday Special
नंदमुरी बालकृष्ण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nandamuri Balakrishna Birthday Special: तेलुगू सिनेमा में जब भी किसी ऐसे अभिनेता का नाम आता है, जिसके बिना तेलुगू सिनेमा का इतिहास अधूरा नजर आता है, तो नंदमुरी बालकृष्ण का चेहरा अपने आप सामने आ जाता है। आज नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन के खास मौके पर हर तरफ उनकी एक्टिंग और उनकी अनोखी जीवन जीने की शैली की चर्चा हो रही है।

परदे पर अपनी दमदार आवाज और अनोखे एक्शन से फैंस के दिलों पर राज करने वाले बालकृष्ण की जिंदगी में कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से भी रहे हैं, जो किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं लगते। खासकर उनके परिवार और फिल्मी रिश्तों के बीच का वो तालमेल, जिसने सिनेमा के पर्दे पर एक नया इतिहास बनाया था।

 पिता के साथ परदे पर निभाया भाई का किरदार

बालकृष्ण के फिल्मी सफर की बात करें तो सबसे अलग बात यह रही कि उन्होंने सिनेमा के परदे पर अपने ही परिवार के रिश्तों को कई बार पूरी तरह से उलट दिया। बालकृष्ण के पिता एनटी रामाराव तेलुगू सिनेमा की सबसे बड़ी ऊंचाइयों पर थे। एक फिल्म के दौरान एक एसी घटना घटी कि बालकृष्ण को परदे पर अपने ही पिता के छोटे भाई का किरदार निभाना पड़ा। फिल्म के सेट पर पिता का सम्मान करने वाले बालकृष्ण ने कैमरे के सामने भाई के किरदाकर को इतनी शिद्दत और सहजता से निभाया कि सभी दर्शक भी हैरान रह गए। यह उनके अभिनय की ही ताकत थी कि फैंस बड़े परदे पर उनके इस नए रूप को देखकर झूम उठे थे।

बड़े भाई के बेटे बनकर जीता फैंस का दिल

बालकृष्ण के रिश्तों का यह अनोखा हेरफेर सिर्फ पिता तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि एक अन्य बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट में बालकृष्ण ने अपने सगे बड़े भाई के बेटे यानी भतीजे का रोल भी निभाया। असल जिंदगी में भाई का हाथ पकड़कर चलने वाले बालकृष्ण ने जब कैमरे के सामने एक बेटे की मासूमियत और जिम्मेदारी को दिखाया, तो हर कोई उनका दीवाना हो गया था।

विवादों से बना नाता और फैंस का नहीं छूटा साथ

अभिनेता बालकृष्ण की पूरी लाइफ सिर्फ कामयाबी और तारीफों से ही नहीं घिरा रहा, बल्कि उनके नाम के साथ कई बड़े विवाद भी जुड़े। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी फिल्म के सेट पर अपने कड़े व्यवहार की वजह से बालकृष्ण अक्सर सुर्खियों में रहे। हाल ही में बालकृष्ण और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक डांस का वीडीयो भी सोशल मीडिया पर जामकर वायरल हुआ था।

इसके बावजूद उनके चाहने वालों की संख्या में कभी कोई कमी नहीं आई। बालकृष्ण के फैंस उन्हें सिर्फ एक स्टार नहीं बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। सिर्फ इसी कारण सारी आलोचनाओं और उतार-चढ़ाव के बाद भी सिनेमा की दुनिया में उनकी बादशाहत हमेशा बरकरार रही।

परदे के पीछे का वो असली इंसान

तेलुगू सिनेमा के इस बड़े अभिनेता को करीब से जानने वाले लोग बताते हैं कि वह जितने कड़क परदे पर दिखते हैं, असली लाइफ में उतने ही भावुक इंसान हैं। अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बालकृष्ण हमेशा अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा। आज भी जब वह किसी स्टेज पर आते हैं, तो उनकी ऊर्जा देखने लायक होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com