Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akhanda 2: Thaandavam थिएटर के बाद OTT पर मचाएगी तहलका, जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

Akhanda 2: Thaandavam Movie: नंदमुरी बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु की फिल्म अखंडा 2: थांडवम थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देने जा रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां रिलीज होगी।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 04, 2026 | 02:51 PM

अखंडा 2: थांडवम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhanda 2 OTT Release Date: नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु की जोड़ी चौथी बार दर्शकों के सामने आई है और वो फिल्म ‘अखंडा 2: थांडवम’ के साथ। यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे बालकृष्ण का पहला पैन इंडिया प्रोजेक्ट माना गया। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले इसकी तारीख कई बार टाली गई, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई थीं।

थिएटर रिलीज के बाद फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। बालकृष्ण के जबरदस्त एक्शन, दमदार डायलॉग्स और बोयापति श्रीनु की भव्य प्रस्तुति को फैंस के एक वर्ग ने काफी पसंद किया, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करने में नाकाम रही। अब ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद फिल्म को नया दर्शक वर्ग मिलेगा।

OTT पर कब और कहां होगी रिलीज?

‘अखंडा 2: थांडवम’ अब OTT पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि तेलुगु के साथ-साथ इसके अन्य भाषाओं में डब किए गए वर्जन भी रिलीज किए जाएंगे, जिससे पैन इंडिया दर्शक इसे आसानी से देख सकेंगे।

फिल्म में बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता, आधी पिनिसेट्टी, कबीर दुहान सिंह, हर्षाली मल्होत्रा और सास्वता चटर्जी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का निर्माण राम अचंता और गोपी अचंता ने किया है, जबकि इसके संगीत की जिम्मेदारी मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थमन ने संभाली है।

क्या है ‘अखंडा 2: थांडवम’ की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे खतरनाक षड्यंत्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक पड़ोसी देश भारत के महाकुंभ मेले पर विनाशकारी जैविक हमला करता है। इस हमले में फैलाया गया एक घातक वायरस मेले की पवित्रता और लाखों लोगों की जान को खतरे में डाल देता है। हालात को संभालने के लिए एक होनहार युवा वैज्ञानिक जननी इलाज विकसित करने की कोशिश करती है, लेकिन दुश्मन ताकतें उसके पीछे पड़ जाती हैं।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद कानूनी पचड़े में फंसे जय दुधाने, एयरपोर्ट से ठाणे पुलिस ने लिया हिरासत में

इसी दौरान उसका रक्षक बनकर सामने आता है शक्तिशाली अघोरी अखंडा, जो काले जादू और रहस्यमयी शक्तियों का इस्तेमाल करने वाले दुश्मनों से भिड़ जाता है। अखंडा अपने जुड़वां भाई मुरली कृष्ण के साथ मिलकर देश में विश्वास, आस्था और स्थिरता को दोबारा कायम करने की लड़ाई लड़ता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर में सीमित सफलता के बाद OTT पर ‘अखंडा 2: थांडवम’ दर्शकों के दिलों में कितनी गहरी छाप छोड़ पाती है।

Nandamuri balakrishna akhanda 2 thaandavam known ott release date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 02:51 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • OTT Movies

सम्बंधित ख़बरें

1

शादी के बाद कानूनी पचड़े में फंसे जय दुधाने, एयरपोर्ट से ठाणे पुलिस ने लिया हिरासत में

2

15 साल बाद टूटा जय भानुशाली और माही विज का रिश्ता, खुद कपल ने किया तलाक का ऐलान

3

कपिल शर्मा के शो में फैमिली संग पहुंचे कार्तिक आर्यन, जीजू-पायलट ने लूटी महफिल, जानें मजेदार किस्सा

4

Varun Dhawan Border 2: सीमा पर सैनिकों के साथ थिरके वरुण धवन, वायरल हुआ ‘बॉर्डर-2’ का खास वीडियो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.