नकुल मेहता की ‘डू यू वाना पार्टनर’ में नया अवतार, बोले- पहले कभी नहीं किया ऐसा रोल
Nakuul Mehta New Avatar: नकुल मेहता नई वेब सीरीज डू यू वाना पार्टनर में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे। इसमें वे बॉबी बग्गा का किरदार निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने अपने करियर का सबसे खास अनुभव बताया।
- Written By: सोनाली झा
नकुल मेहता की ‘डू यू वाना पार्टनर’ में नया अवतार
Nakuul Mehta in Do You Wanna Partner: टीवी और वेब की दुनिया के मशहूर अभिनेता नकुल मेहता इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में नकुल एक बिल्कुल अलग और अनोखे किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर उन्होंने खुद अपनी भावनाएं साझा कीं। नकुल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में उन्होंने बॉबी बग्गा का किरदार निभाया है और यह उनके करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन और खास अनुभव रहा।
नकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि हमने मई, जून और जुलाई 2024 में मुंबई और दिल्ली की गर्मी में शूट किया। बाकी सबकुछ ठंड में हुआ, जो शानदार अनुभव था। धर्माटिक और प्राइम वीडियो के साथ यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है और मैंने यहां बेहतरीन लोगों के साथ काम किया।
डायरेक्टर और टीम की तारीफ
नकुल ने सीरीज के डायरेक्टर अर्चित कुमार की जमकर तारीफ की और कहा कि जब उन्होंने पहली बार अर्चित को ऑडिशन दिया था, तभी समझ गए थे कि वह सही दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अर्चित हमेशा एक्सपेरिमेंट के लिए प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही, नकुल ने कास्टिंग डायरेक्टर पंचमी घावरी का आभार जताया जिन्होंने उन्हें इस किरदार के लिए चुना।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
शूटिंग के दिलचस्प किस्से
नकुल ने सीरीज के डीओपी अनुभव बंसल की भी तारीफ की, जिन्होंने अपने कैमरे से हर सीन को जीवंत बना दिया। उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनर लिपक्षी एलावादी और उनकी टीम को भी धन्यवाद कहा। नकुल के अनुसार, लिपक्षी के साथ यह उनकी पहली मुलाकात नहीं थी, बल्कि करियर की शुरुआत से ही उनका साथ रहा है। दिल्ली शूट के दौरान नकुल ने साझा किया कि टीम मेंबर उविचार उन्हें स्वादिष्ट राजमा चावल खिलाने ले गए और बंगला साहिब गुरुद्वारे लेकर गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्होंने लाखों सवाल पूछकर एक ईस्ट दिल्ली वाले लड़के की जिंदगी को करीब से समझने की कोशिश की।
दमदार स्टारकास्ट
इस सीरीज का निर्देशन अर्चित कुमार और कॉलिन डिकुन्हा ने किया है। पटकथा नंदिनी गुप्ता, आर्ष वोरा और मिथुन गंगोपाध्याय ने लिखी है, जबकि शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। सीरीज में नकुल के साथ तमन्ना भाटिया, डायना पेंटी, जावेद जाफरी, श्वेता तिवारी और रणविजय सिंह जैसे नामी कलाकार भी नजर आएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वेब सीरीज की दुनिया में यह शो नकुल को किस नए मुकाम तक ले जाता है।
