दो शादियों के बावजूद बॉलीवुड की इस हसीना पर दिल हार बैठे थे नागार्जुन अक्किनेनी, 10 साल चला अफेयर
Nagarjuna Akkineni Birthday: नागार्जुन अक्किनेनी 29 अगस्त 1959 को जन्मे थे और इस साल अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
- Written By: सोनाली झा
नागार्जुन अक्किनेनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nagarjuna Akkineni Birthday Special: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी का जन्म 29 अगस्त 1959 को चेन्नई में हुआ था। नागार्जुन 29 अगस्त को अपना 66वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। नागार्जुन ने फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी और आकर्षक व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन जितनी चर्चा उनकी फिल्मों की होती रही है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही है।
नागार्जुन अक्किनेनी महान एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव भी काफी रहे। नागार्जुन ने पहली शादी साल 1984 में लक्ष्मी दग्गुबाती से की थी। उस समय वह 25 साल के थे। लक्ष्मी, मशहूर फिल्ममेकर डी. रामानाइडू की बेटी हैं। दोनों परिवार अच्छे दोस्त थे और इसीलिए यह शादी अरेंज मैरिज थी। हालांकि यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और 1990 में दोनों का तलाक हो गया। लक्ष्मी और नागार्जुन के एक बेटे नागा चैतन्य है।
दूसरी शादी अमला अक्किनेनी से
पहली पत्नी लक्ष्मी दग्गुबाती से अलग होने के दो साल बाद 1992 में नागार्जुन ने एक्ट्रेस अमला अक्किनेनी से शादी कर ली। अमला और नागार्जुन अक्किनेनी के एक बेटे अखिल अक्किनेनी है। अमला और नागार्जुन आज भी साथ हैं, लेकिन इसी दौरान उनकी जिंदगी में तब्बू की एंट्री हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागार्जुन और तब्बू का रिश्ता लगभग 10 साल तक चला। नागार्जुन और तब्बू कई बार साथ देखे गए और पर्दे पर भी इनकी जोड़ी नजर आई। कहा जाता है कि नागार्जुन तब्बू को बेहद पसंद करते थे और दोनों का रिश्ता बेहद गहरा था। लेकिन नागार्जुन अपनी पत्नी अमला को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jana Nayagan Collection Day 6: वीकडेज़ में भी विजय का जलवा बरकरार, मेकर्स की हुई तगड़ी कमाई
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
ये भी पढ़ें- मेट्रो इन दिनों की ओटीटी डेट फाइनल, इस दिन से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
नागार्जुन और तब्बू का रिश्ता
नागार्जुन अक्किनेनी और तब्बू का रिश्ता इस कारण से धीरे-धीरे टूट गया। हालांकि इस रिश्ते पर कभी भी दोनों सितारों ने खुलकर कुछ नहीं कहा। लेकिन इंडस्ट्री में ये अफेयर हमेशा चर्चा का विषय बना रहा। तब्बू ने भी कभी शादी नहीं की और आज 52 साल की उम्र में वह अकेले जिंदगी जी रही हैं। नागार्जुन और तब्बू की लव स्टोरी भले ही अधूरी रह गई, लेकिन दोनों कलाकार आज भी एक-दूसरे के लिए इज्जत और दोस्ती का रिश्ता निभाते हैं।
