Naagin 7 Spoiler: बदले की आग में जल उठेगी अनंता, कब्र से लौटकर बनेगी अपने ही कातिल की दुल्हन
Naagin 7 Twist: नागिन 7 में अनंता की शादी खूनी साजिश में बदल जाएगी और उसका पति ही उसका कातिल बनेगा। मौत के बाद अनंता नागिन बनकर लौटेगी और बदले की आग में अपने कातिल से शादी कर दुश्मनों को खत्म करेगी।
- Written By: सोनाली झा
नागिन 7 स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Naagin 7 Latest Episode: टीवी का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ दर्शकों को लगातार बड़े ट्विस्ट और शॉकिंग घटनाओं से हैरान कर रहा है। प्रियंका चहार चौधरी, नमिक पॉल और ईशा सिंह स्टारर इस शो में अब कहानी बदले के उस मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां प्यार, विश्वास और रिश्तों का बेरहमी से कत्ल होगा। आने वाले एपिसोड्स में ऐसा तूफान आएगा, जो पूरे शो की दिशा ही बदल देगा।
अब तक आपने देखा कि अनंता की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस शादी के पीछे एक खौफनाक साजिश छुपी हुई है। जल्द ही अनंता को यह सच्चाई पता चल जाएगी कि उसकी बहन पूर्वी आर्यमान से प्यार करने लगी है। यह सच सामने आते ही अनंता पूर्वी को चेतावनी देगी कि वह आर्यमान से दूर रहे, लेकिन हालात उसके काबू से बाहर हो जाएंगे।
शादी का मंडप बना श्मशान
शादी के दिन सबसे बड़ा धमाका तब होगा जब अनंता का पिता मंडप में पुलिस बुला लेगा। इस दौरान आर्यमान के परिवार का असली चेहरा सामने आ जाएगा। बताया जा रहा है कि आर्यमान का पूरा परिवार मिलकर अनंता के परिवार को मौत के घाट उतारने की साजिश रच चुका है। हैरानी की बात यह होगी कि अनंता का होने वाला पति ही उसकी हत्या कर देगा, जिससे शादी का मंडप श्मशान में बदल जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Varun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
खूनी खेल से नहीं बच पाएगी पूर्वी
इतना ही नहीं, पूर्वी भी इस खूनी खेल से बच नहीं पाएगी। अपनी जान बचाने के लिए वह आर्यमान के पास पहुंचेगी, लेकिन जिसे वह अपना प्यार समझ रही थी, वही उसका कातिल निकलेगा। आर्यमान पहले उसे प्यार से गले लगाएगा और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर देगा। इसके बाद पूर्वी को छत से नीचे फेंक दिया जाएगा, जिससे दर्शकों को बड़ा झटका लगेगा।
परिवार की मौत का हिसाब लेगी पूर्वी
कहानी यहीं खत्म नहीं होगी। शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब पूर्वी अनंता के रूप में नागिन बनकर मौत के बाद भी वापस लौटेगी। बदला लेने के लिए वह अपनी ही कब्र से बाहर निकलेगी और अपने कातिल से ही शादी रचाएगी। नागिन 7 में अब बदले का खेल शुरू होगा, जहां अनंता अपने परिवार की मौत का हिसाब एक-एक करके चुकाएगी। इन धमाकेदार ट्विस्ट्स के साथ ‘नागिन 7’ आने वाले दिनों में टीआरपी की रेस में और मजबूती से आगे बढ़ता नजर आएगा।
