My Melbourne का ट्रेलर हुआ रिलीज, इंसानियत और संघर्ष की ये 4 कहानियां फिल्म में कराएंगी रूबरू
हाल ही में 4 कहानियों पर आधारित फिल्म 'माई मेलबर्न' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो नस्ल, लिंग भेद और विकलांगता जैसे मुद्दों पर बनी है। इस फिल्म में कबीर खान, इम्तियाज अली, ओनिर और रीमा दास जैसे कलाकार नजर आए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
माय मेलबर्न ट्रेलर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: आज यानी 24 फरवरी को मेलबर्न शहर के बैकड्रॉप पर 4 बेहतरीन कहानियों को समेट हुए एक फिल्म ‘माय मेलबर्न’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह फिल्म मेलबर्न शहर की डाइवर्सिटी और मानव संबंधों पर आधारित है, जिसे कबीर खान, इम्तियाज अली, रीमा दास, और ओनिर जैसे मशहूर फिल्म निर्माताओं ने डायरेक्ट किया है।
दरअसल, इस फिल्म की कहानियों में इंसानी जुड़ाव, पहचान से जुड़ा सवाल जैसे कई मुद्दों को दिखाया गया है। हालांकि, इस फिल्म में हर एक डायरेक्टर ने एक-एक कहानी को अपने ढंग से दिखाया है। फिल्म ‘माय मेलबर्न’ में कुल चार कहानियां हैं, जिनके टाइटल हैं, नंदिनी, जूल्स, एम्मा और सेतारा हैं।
‘माय मेलबर्न’ की कहानी
इस फिल्म में ‘नंदिनी’ नाम की कहानी को ओनिर ने निर्देशित किया है, जो इंद्रनील नाम के लड़के की है और यह एक समलैंगिक भारतीय व्यक्ति है। यह शख्स मेलबर्न में रहता है। लेकिन अचानक नील से मिलने उसके पिता आते हैं। इसके बाद कहानी में पिता और बेटे की तनाव से भरे रिश्ते को दिखाया गया है। वहीं ‘जूल्स’ को आरिफ अली द्वारा निर्देशित किया गया है लेकिन इम्तियाज अली ने बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर इस कहानी के लिए काम किया है। ‘जूल्स’ कहानी एक नई शादी-शुदा लड़की की कहानी है, जो एक बेघर महिला जूल्स से अनकहे रिश्ते में बंध जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
इसके बाद ‘एम्मा’ नाम की कहानी को रीमा दास ने डायरेक्ट किया है और स्टोरी एक डांसर की है, जो सुन नहीं सकती है। लेकिन इसके बावजूद वह अपनी ताकत को पहचानती है, आगे बढ़ती है, इसी कहानी को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। इसके साथ ही कबीर सिंह ने ‘सेतारा’ नाम की कहानी को डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी एक 15 साल की अफगान लड़की की असल कहानी से प्रेरित है, वह क्रिकेट खेला करती थी। तालिबान से भागने के बाद मेलबर्न में वह अपनी नई जिंदगी शुरू करती है। इस बीच क्रिकेट की तरफ उसका दोबारा लगाव बढ़ता है।’
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस दिन दस्तक देगी फिल्म
आपको बता दें, फिल्म ‘माय मेलबर्न’ भारतीय सिनेमाघरों में 14 मार्च 2025 को रिलीज की जाएगी। वहीं फिल्म में अर्का दास, मौली गांगुली, राॅयन लॉसन, सेतारा अमीरी, अरुषि शर्मा और कैट स्टीवर्ट जैसे शानदार कलाकार नजर आए हैं।
