छिछोरे से भरी थी टीम, महाभारत की स्टार कास्ट पर मुकेश खन्ना का चौंकाने वाला बयान
Mukesh Khanna अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने Mahabharat की स्टार कास्ट को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है, बताया है कि पूरी टीम छिछोरों से भरी हुई थी।
- Written By: अनिल सिंह
मुकेश खन्ना ने दिया चौकाने वाला बयान, महाभारत की स्टारकास्ट को बताया छिछोरों की टीम
Mukesh Khanna On Mahabharat Star Cast: मुकेश खन्ना अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, एक बार फिर उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उनके बयान की तेजी से चर्चा हो रही है। महाभारत के दिनों को याद करते हुए मुकेश खन्ना ने बताया कि महाभारत की स्टार कास्ट में पूरी टीम छिछोरों से भरी हुई थी। महाभारत में मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था, जिसे लोग आज भी पसंद करते हैं।
मुकेश खन्ना वीटीवी गुजराती यूट्यूब चैनल से बात कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने महाभारत सीरियल के वक्त हुई शूटिंग के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, महाभारत की पूरी कास्ट प्लीज मुझे माफ करना, क्योंकि वह पूरी टीम छिछोरे से भरी हुई थी। चाहे अर्जुन हो या दुर्योधन लेकिन मैं सबसे अलग था।
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
ये भी पढ़ें- अगस्त में रिलीज होंगी 9 फिल्में, 1 और 14 तारीख को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश
मुकेश खन्ना ने बताया असली मर्द को लेकर क्या है भ्रम
बातचीत के दौरान उन्होंने एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया और बताया कि रवि चोपड़ा उनसे कहते थे कि असली मर्द वही होता है जिसके सबसे ज्यादा अफेयर्स होते हैं। तब मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि उनका यह मानना है कि असली मर्द वही होता है जो अपने परिवार की देखभाल करता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि मुकेश खन्ना ने यह जताने का प्रयास किया है कि मर्द को लेकर जो परिभाषा समाज में दी जाती है वह सही नहीं है।
कालजयी किरदार निभा चुके हैं मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना के काम की अगर बात करें तो उन्होंने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, बरसात, आखिरी संघर्ष, हेरा फेरी और हनुमान जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह टीवी शो महाभारत और शक्तिमान में भी नजर आए। महाभारत में उनका किरदार भीष्म पितामह लोगों को आज भी पसंद है। वहीं शक्तिमान को भारत के पहले सुपर हीरो की तरह पेश किया गया था और बच्चों में शक्तिमान के किरदार की वजह से मुकेश खन्ना बेहद लोकप्रिय हो गए थे।
मुकेश खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने कई पौराणिक और ऐतिहासिक शो में काम किया, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं।
– महाभारत: इस शो में मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह की भूमिका निभाई थी।
–शक्तिमान: इस शो में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की भूमिका निभाई थी।
