Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
Moushumi Chatterjee On Jeetendra Story: मौसमी चटर्जी ने जितेंद्र की समय पाबंदी और मेहनत की तारीफ की। मौसमी चटर्जी ने कहा कि अभिनेता शूटिंग शुरू होने से पहले ही पूरी तैयारी के साथ सेट पर पहुंच जाते थे।
- Written By: यति सिंह
मौसमी चटर्जी और जितेंद्र कुमाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Moushumi Chatterjee On Jeetendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक जितेंद्र अपने अभिनय से तो लाखों-करोड़ों दिलों पर तो राज कर चुके है। लेकिन आज भी जब उनसे जुड़ी बातें सामने आती है, तो उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से भी कहानियां बन जाते है। कुछ ऐसा ही एक किस्सा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने साझा किया।
मौसमी जी ने बताया कि अभिनेता जितेंद्र अपने काम को लेकर इतने अनुशासित थे कि शूटिंग के एक घंटा पहले ही तैयार होकर बैठ जाते थे। हाल ही में अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने एक शो में पुराने दिनों को याद किया। और साथ ही साथ अभिनेता जितेंद्र के साथ एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया।
मौसमी चटर्जी ने की अभिनेता जितेंद्र की तारीफ
अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने कहा कि ‘जितेंद्र बेहद ही मेहनती कलाकार थे और निर्माता-निर्देशकों के पसंदीदा कलाकारों में गिने जाते थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जितेंद्र प्रोड्यूसर के आदमी थे, क्योंकि किसी भी काम में लापरवाही नहीं करते थे। अगर शूटिंग की पारी सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होनी होती थी, तो जितेंद्र सुबह साढ़े आठ बजे तक पूरी तरह तैयार होकर सेट पर पहुंच जाते थे। वह बाकी कलाकारों और टीम के लोगों को भी समय पर तैयार होने के लिए कहते थे। वह बार-बार सभी से कहते थे कि जल्दी तैयार हो जाओ ताकि शूटिंग समय पर शुरू हो सके।’
सम्बंधित ख़बरें
Divyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी पर विवेक दहिया का खुलासा, बोले- पहले खुशी नहीं, घबराहट हुई
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदली Nawazuddin Siddiqui की किस्मत, सालों के संघर्ष के बाद मिली बॉलीवुड में पहचान
‘फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए बनती हैं’, Sonakshi Sinha ने सिनेमा को लेकर रखी बेबाक राय
Aditi Rao Hydari Look: रेड कार्पेट पर अदिति राव हैदरी ने बिखेरा ग्लैमर, नियॉन ग्रीन गाउन में दिखीं स्टनिंग
यह भी पढ़ें: Cannes में Urvashi Rautela का दिखा ग्लैमरस लुक, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, गिगी हदीद के लुक से किया कम्पेयर
रीना रॉय ने भी साझा किया एक किस्सा
वहीं मौजूद अभिनेत्री रीना रॉय ने भी अभिनेता जितेंद्र की इस आदत की तारीफ की। रीना रॉय ने बताया कि ‘जब पूरी टीम शूटिंग के लिए बाहर दूसरी जगह जाती थी। तब भी जितेंद्र सबसे पहले तैयार रहते थे। वे होटल के रिसेप्शन से सभी कलाकारों को फोन करते थे और कहते थे कि जल्दी तैयार हो जाओ बाहर शूटिंग के लिए जाना है।’
साथ ही साथ अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने कहा कि ‘जितेंद्र इतने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में इसलिए टिक पाए, क्योंकि उनमें मेहनत और समय की पाबंदी दोनों थीं।। उस दौर में हर अभिनेता ऐसा नहीं था। कुछ कलाकार अपनी मर्जी से बहुत देर से सेट पर पहुंचते थे, जिससे शूटिंग में देरी होती थी।’
