Aditi Rao Hydari Look: रेड कार्पेट पर अदिति राव हैदरी ने बिखेरा ग्लैमर, नियॉन ग्रीन गाउन में दिखीं स्टनिंग
Aditi Rao Hydari Cannes 2026: अदिति राव हैदरी ने कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर नियॉन ग्रीन थाई-हाई स्लिट गाउन में ग्लैमरस अंदाज दिखाया। उनका बोल्ड और स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: सोनाली झा
अदिति राव हैदरी (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Aditi Rao Hydari Green Gown Look: 79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सितारों का ग्लैमर लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने शानदार फैशन सेंस से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। फेस्टिवल के पहले दिन ट्रेडिशनल साड़ी लुक में नजर आने के बाद अब अदिति ने रेड कार्पेट पर बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में एंट्री ली।
अदिति राव हैदरी का यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रेड कार्पेट पर अदिति नियॉन मेटैलिक ग्रीन वन-शोल्डर गाउन में नजर आईं। इस ड्रेस का थाई-हाई स्लिट पैटर्न उनके लुक को बेहद बोल्ड और मॉडर्न बना रहा था। शाइनिंग फैब्रिक से बना यह ट्रेल गाउन पुराने हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला रहा था, जिसमें अदिति ने मॉडर्न फैशन का शानदार टच जोड़ा।
मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर
अदिति राव हैदरी ने इस आउटफिट के साथ गोल्डन फुटवियर और स्टाइलिश चोकर नेकलेस कैरी किया, जिसने पूरे लुक को और ज्यादा रॉयल बना दिया। अदिति ने अपने इस ग्लैमरस लुक को बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट तरीके से स्टाइल किया। उन्होंने हेयर स्टाइल में ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करते हुए ओपन हेयर रखा, जो उनके चेहरे पर काफी सूट कर रहा था। मिनिमल मेकअप, न्यूड टोन और ग्लोइंग स्किन ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
अदिति राव हैदरी ने दिए कई स्टाइलिश पोज
रेड कार्पेट पर अदिति ने कई स्टाइलिश पोज दिए। इस दौरान उनका फ्लाइंग किस वाला अंदाज भी कैमरों में कैद हुआ, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अदिति राव हैदरी ने अपने रेड कार्पेट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि कान स्टेट ऑफ माइंड! यहां आना सफल रहा। उनकी तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक
अदिति राव हैदरी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि आप भारतीय ड्रेस में कमाल की लगती हों। दूसरे यूजर ने लिखा कि अपनी पोस्ट का मैं बहुत देर से इंतजार कर रहा था। नेटीजंस खासतौर पर उनकी फिटनेस और कर्वी फिगर की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अदिति का यह लुक कान्स 2026 के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में शामिल हो गया है। बता दें कि पहले दिन अदिति साड़ी पहनकर कान फेस्टिवल में नजर आई थीं।
