Mouni Roy और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार ! सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो
Mouni Roy Suraj Nambiar Unfollow: मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। हालांकि अब तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
- Written By: सोनाली झा
मौनी रॉय और सूरज नांबियार (फोटो-सोशल मीडिया)
Mouni Roy And Suraj Nambiar Relationship: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हालांकि, इस बार मौनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के बाद फैंस के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक इस मामले पर न तो मौनी रॉय और न ही सूरज नांबियार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं ने दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया से बढ़ीं अफवाहें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि सूरज ने अपने अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें भी हटा दी हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें फैलने लगीं। फैंस का कहना है कि पहले मौनी और सूरज अक्सर साथ में तस्वीरें और वेकेशन वीडियोज शेयर करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई पोस्ट शेयर नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन मचाया धमाका, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई
#MouniRoy and husband Suraj Nambiar unfollow each other. Disha?? 👀 pic.twitter.com/Jm4HyJE4Tw — $@M (@SAMTHEBESTEST_) May 12, 2026
फैंस ने जताई चिंता
मौनी रॉय और सूरज नांबियार का एक-दूसरे को अनफॉलो करना फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस खबर पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस ने चिंता जताते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों के बीच सब ठीक होगा। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शायद यह सिर्फ प्राइवेसी बनाए रखने का तरीका हो सकता है।
2022 में की थी ग्रैंड वेडिंग
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। दोनों की वेडिंग सेरेमनी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे और फैंस ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाया था।
